दूसरे दिन हम घबरा गए थे... 3 दिन में ही ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद रोहित ने क्यों कहा ऐसा
Updated on
20-02-2023 08:17 PM
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने माना है कि डेविड वॉर्नर के टेस्ट से बाहर होने के बाद दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा के साथ ऑस्ट्रेलियाई पारी का आगाज करने उतरे ट्रेविस हेड के काउंटर अटैक ने उन्हें परेशान कर दिया था। दूसरा टेस्ट जीतने के बाद रोहित ने कहा, ‘कल उन्होंने 12 ओवर में एक विकेट पर 61 रन बनाए जो पांच रन प्रति ओवर से ज्यादा था। हम थोड़ा घबरा गए थे और हम काफी बार फील्डिंग में बदलाव की कोशिश कर रहे थे। सुबह मैं सिर्फ इन तीनों स्पिनरों को यह कहना चाहता था कि संयम रखो। हमें बार बार फील्डिंग में बदलाव की जरूरत नहीं है, जैसा कि हमने बीती शाम किया था। हम कसी गेंदबाजी करेंगे और बल्लेबाज को ही गलती करने देंगे।’
केएल राहुल पर राय खराब फॉर्म में चल रहे ओपनर केएल राहुल पर रोहित ने कहा, 'जब आप इस तरह की पिचों पर खेल रहे होते हैं, तो आपको रन जुटाने के लिए अपना तरीका ढूंढने की जरूरत होती है। हम नहीं देखना चाहेंगे कि कोई खिलाड़ी कैसे रन बना रहा है क्योंकि यह महत्वपूर्ण है कि हर कोई एकजुट होकर रन बनाए। पिछले कुछ समय से उनकी बैटिंग पर काफी बातें हो रही है। लेकिन बतौर टीम मैनेजमेंट, हम सिर्फ केएल की नहीं बल्कि हर खिलाड़ी की काबिलियत देखते हैं। अगर कोई खिलाड़ी काबिल है तो उसे ज्यादा मौके मिलते हैं।'
पैट कमिंस ने बताई कमी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने माना कि इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम को 300 से अधिक रन बनाने चाहिए थे। उन्होंने कहा, ‘इस पर पीछे मुड़कर देखें तो 300 रन बनाना शानदार होता।' उन्होंने एक सेशन में नौ विकेट गंवाने पर निराशा जताते हुए कहा, ‘यह निराशाजनक है। इस मैच में भी हमने नागपुर की दूसरी पारी की कहानी दोहरायी।’ कमिंस ने कहा कि सीरीज के दोनों मैचों में भारत के निचले क्रम ने बल्ले से शानदार योगदान दिया और इसने मैच में बड़ा अंतर पैदा किया।
भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा- रोहित उन खिलाड़ियों में से हैं जो लंबे समय से टीम में है। इस तरह के व्यक्ति हैं, जो ज्यादा नहीं बोलते हैं, लेकिन जब बोलते हैं तो सब सुनते हैं। वह ड्रेसिंग रूम और खिलाड़ियों की बहुत परवाह करते हैं। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि रोहित ने विराट कोहली जैसे किसी व्यक्ति से नेतृत्व संभाला।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…