Select Date:

'होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को गुजरने देंगे अगर', ईरान ने बताया किन देशों को है इजाजत, भारतीय शिप धड़ाधड़ गुजरेंगे?

Updated on 18-03-2026 12:52 PM
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने यह बात कही है। सईद ने एक इंटरव्यू में कहा कि हम उन देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे रहे हैं, जो ईरान के खिलाफ हमलों में इजरायल-अमेरिका गठबंधन के साथ नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब कुछ भारतीय तेल टैंकर होर्मुज से निकलकर आए हैं।

ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब के तौर पर होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट डाली है। इस संकरे समुद्री के बंद होने से दुनिया के बड़े हिस्से में एनर्जी संकट पैदा हो रहा है। भारत में भी हालिया दिनों में एलपीजी को लेकर कई शहरों में आपाधापी दिखी है। इस सबके बीच भारत के कुछ जहाज बीते दिनों इस समुद्री रास्ते गुजरे हैं लेकिन अभी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो सकी है।

भारत के कुछ जहाज निकले

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने बीते हफ्ते कहा था कि तेहरान ने कुछ भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है। उन्होंने जहाजों की संख्या पर कुछ कहने से इनकार कर दिया। भारत का झंडा लगे दो टैंकरों के LPG लेकर आने की पुष्टि हुई है।हालांकि अभी भारत के 20 से ज्यादा जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की इजाजत मिलने का इंतजार है।ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को बताया है कि कई देशों ने तेहरान से संपर्क किया है और अपने जहाजों के लिए रास्ता मांगा है। इस पर फैसला लेना हमारी सेना का काम है। भारत, पाकिस्तान, तुर्की समेत कई देशों के जहाजों को वहां से गुजरने की अनुमति तेहरान की ओर से दी गई है। हालांकि ईरान की ओर से अभी तक स्पष्टता के साथ इस समुद्री रास्ते पर चीजें साफ नहीं की गई हैं।

होर्मुज स्ट्रेट की अहमियत

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का एक महत्वपूर्ण गलियारा है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। ईरान के प्रभाव वाला होर्मुज जलडमरूमध्य सिर्फ 54 किलोमीटर चौड़ा है। ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से इस जलडमरुमध्य में समुद्री यातायात तकरीबन ठप हो गया है। इससे दुनिया के कई देशों में उर्जा संकट है और तेल की कीमतें बढ़ रही हैं।

होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परेशान दिखे हैं। ट्रंप ने बार-बार कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को हर हाल में खोला जाएगा। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने के लिए चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, यूके से जंगी जहाज भेजने की मांग की है। हालांकि अभी तक ये देश इस क्षेत्र में अपने जहाज भेजने को तैयार नहीं दिखे है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.