Select Date:

गारंटी दोगे तभी चुंबक देंगे... चीन ने भारत के सामने रख दी अजीब शर्त, कहा- अमेरिका से प्रेम नहीं चलेगा

Updated on 09-10-2025 12:05 PM
नई दिल्ली: हेवी रेयर अर्थ मैग्नेट यानी भारी दुर्लभ पृथ्वी चुंबक (heavy rare earth magnets) को लेकर चीन ने भारत के सामने अजीब शर्त रख दी है। चीन ने कहा है कि वह इस मैग्नेट को भारत को तभी बेचेगा जब गारंटी मिले कि भारत इसे अमेरिका को दोबारा नहीं बेचेगा। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक चीन चाहता है कि इस मैग्नेट का इस्तेमाल भारत सिर्फ अपनी जरूरतों के लिए करे। भारतीय कंपनियों ने एंड-यूजर सर्टिफिकेट (end-user certificates) जमा किए हैं, जिनमें कहा गया है कि ये चुंबक किसी भी तरह के सामूहिक विनाश के हथियार बनाने में इस्तेमाल नहीं होंगे

क्यों मांगी यह गारंटी?

चीन ने निर्यात नियंत्रण गारंटी की मांग की है, जो वासेनार व्यवस्था (Wassenaar Arrangement) के समान हो। चीन इस समझौते का सदस्य नहीं है। यह समझौता 42 सदस्य देशों के बीच दोहरे उपयोग वाली तकनीकों और सामानों के हस्तांतरण में पारदर्शिता और जिम्मेदारी को बढ़ावा देता है, ताकि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बनी रहे। भारत इस समझौते का सदस्य है।

सरकार ने अभी स्वीकार नहीं की मांग

एक सूत्र ने बताया कि चीन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि भारत को भेजे गए भारी दुर्लभ पृथ्वी चुंबक अमेरिका तक न पहुंचें। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय सरकार ने अभी तक इस मांग को स्वीकार नहीं किया है। एक और सूत्र ने बताया, 'हमारी समझ यह है कि चीन भारी दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों पर अमेरिका के साथ किसी तरह के समझौते पर विचार कर रहा है और बिना इस गारंटी के कि माल कहीं और नहीं जाएगा, वह आपूर्ति जारी करने को तैयार नहीं है।'

चीन की कितनी हिस्सेदारी?

चीन दुनिया के 90% भारी दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों का उत्पादन करता है। उसने इन सामग्रियों के निर्यात से संबंधित देश-विशिष्ट डेटा को सार्वजनिक करना बंद कर दिया है। बीजिंग वॉशिंगटन के साथ अपनी व्यापार वार्ता में दुर्लभ पृथ्वी आपूर्ति श्रृंखला पर अपने दबदबे का फायदा उठाना चाहता है
भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियां इन शक्तिशाली चुंबकों की सबसे बड़ी खरीदार हैं। ये चुंबक रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और एयरोस्पेस व डिफेंस जैसी हाई टेक्निक इंडस्ट्री के लिए काफी जरूरी हैं

हल्के मैग्नेट की आपूर्ति शुरू की

31 अगस्त से 1 सितंबर तक हुए शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन (Shanghai Cooperation Summit) के बाद चीन ने भारत को हल्के दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों (light rare earth magnets) की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी है। लेकिन भारी दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों की आपूर्ति में कमी बनी हुई है। इससे भारत में बड़े इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों, कारों, ट्रकों और बसों के लिए मोटर के विकास में बाधा आ रही है।
पिछले कुछ महीनों में चीन ने यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया की कंपनियों को दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी है। हालांकि, भारत को आपूर्ति करने वाले विक्रेताओं के लिए निर्यात लाइसेंस अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। भारत ने वित्तीय वर्ष 2025 में 870 टन दुर्लभ पृथ्वी चुंबक आयात किए थे, जिनका मूल्य 306 करोड़ रुपये था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.