Select Date:

बांग्लादेश की धज्जियां उड़ा देंगे... कोच गौतम गंभीर ने दी खुलेआम चेतावनी!

Updated on 18-09-2024 03:44 PM
चेन्नई: भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारतीय बल्लेबाजों के अच्छे स्पिन आक्रमण के सामने हाल के संघर्ष को दरकिनार करते हुए मंगलवार को कहा कि उनके बल्लेबाज दुनिया के किसी भी तरह के आक्रमण का सामना करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से कहा कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी चौकड़ी ने भारत की बल्लेबाजी को तवज्जो देने की प्रवृत्ति को बदल दिया।

गंभीर से जब पूछा गया कि श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने सीमित ओवरों की सीरीज विशेषकर वनडे में भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के सामने जूझते हुए नजर आए तो उन्होंने कहा,‘हमारी बल्लेबाजी यूनिट में इतनी गुणवत्ता है कि वह किसी भी तरह के आक्रमण का सामना कर सकती है। टेस्ट और वनडे में काफी अंतर होता है।’ गंभीर ने अपने गेंदबाजों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा,‘भारत एक समय बल्लेबाजी को तवज्जो देता था लेकिन बुमराह, शमी, अश्विन और जडेजा ने इसे गेंदबाजों का खेल बना दिया।’ गंभीर ने कहा,‘बुमराह अभी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज है.

ऋषभ पंत को लेकर क्या बोले गौतम गंभीर

भारतीय कोच ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले ऋषभ पंत की भी प्रशंसा की। पंत दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पहली बार टेस्ट मैच खेलेंगे। गंभीर ने कहा,‘पंत ने एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन भारतीय परिस्थितियों में उनकी विकेटकीपिंग को कम करके आंका गया है। अश्विन और जडेजा के सामने उनकी विकेटकीपिंग शानदार रही है।’ भारत के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने एक बार फिर उन चिंताओं को खारिज कर दिया कि ड्रेसिंग रूम में सीनियर खिलाड़ियों के साथ सामंजस्य बिठाने में उन्हें दिक्कत होगी। उन्होंने कहा,‘इसको लेकर काफी हो हल्ला मचाया गया है लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है।’ अटकलबाजी लगाई जा रही हैं कि गंभीर के मुखर व्यवहार के कारण उनके और सीनियर खिलाड़ियों के बीच तनाव पैदा हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.