एक बड़े वर्ग के निशाने पर
इल्हान बीते कई वर्षों से अमेरिका के दक्षिणपंथी कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट के निशाने पर रही हैं। इल्हान के बारे में लगातार ये कहा गया है कि उमर ने इमिग्रेशन फ्रॉड करने के लिए अपने बायोलॉजिकल भाई से शादी की। किसी जांच इसका सबूत नहीं मिला है। इसके बावजूद ट्रंप भी उनकी अमेरिका में एंट्री पर सवाल उठाते रहे हैं।डोनाल्ड ट्रंप ने कई दफा अपने भाषणों में इल्हान को सोमालिया वापस जाने के लिए कहा है। ट्रंप ने सितंबर में इल्हान को वापस भेजने पर मजाक करते हुए सोमालिया के प्रेसिडेंट के साथ अपनी बातचीत का जिक्र किया था। उन्होंने तंज करते हुए कहा था कि सोमालिया के लीडर भी उन्हें वापस नहीं चाहते हैं।
