मोका तूफान से दिल्ली समेत इन राज्यों का एक बार फिर बदल सकता है मौसम, क्या है IMD का अलर्ट
Updated on
10-05-2023 06:55 PM
नई दिल्ली: दिल्ली समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बादलों की लुकाछिपी और बारिश की वजह से ठंडक का अहसास हो रहा था लेकिन अब तेजी से मौसम बदलने वाला है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान में मंगलवार को तेज धूप ने परेशान किया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में दिल्ली में पारा 40 के पार जा सकता है। वहीं, 11 मई के बाद तूफान मोका के कारण दिल्ली एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई जा रही है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र आज एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि चक्रवात के शुरू में उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर 12 मई की सुबह तक और बाद में बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है।
मई में अब तक गर्मी से काफी राहत रही। कई लोगों ने इस तरह की ठंडी मई में पहली बार देखी, लेकिन अब गर्मी झेलने के लिए लोगों को तैयार हो जाना चाहिए। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। आज आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में 12 और 13 मई को पारा 40 के पार जा सकता है।
अब 12 मई को एक दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है, लेकिन यह सिस्टम कमजोर है। इसकी वजह से 12 और 13 मई को कुछ इलाकों में बादल छाएंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। अब दिन के तापमान में तेजी से इजाफा होगा। राजस्थान के अनेक हिस्सों में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है और मंगलवार को बाड़मेर 43 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान जैसलमेर और जालौर में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फलोदी (जोधपुर) और डूंगरपुर में यह 41.8, टोंक में 41.7, सिरोही और करौली में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि चक्रवात के शुरू में उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर 12 मई की सुबह तक और बाद में बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…