Select Date:

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ओलिंपिक मेडल चूकीं:199 kg वजन उठाकर चौथे नंबर पर रहीं

Updated on 08-08-2024 05:58 PM

भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू पेरिस ओलिंपिक में मेडल जीतने में नाकाम रहीं। वे वेटलिफ्टिंग की 49 kg कैटेगरी में चौथे स्थान पर रहीं। इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन ने इवेंट के बाद एक वीडियो जारी किया। जिसमें मीराबाई ने कहा कि मैंने पूरी कोशिश की, लेकिन मेडल हाथ से निकल गया। अगली बार मैं और मेहनत करूंगी।

साउथ पेरिस एरिना में टोक्यो की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई ने कुल 199 kg वजन उठाया और चौथे स्थान पर रहीं। चीन की हू जीहुई ने 206 kg उठाकर ओलिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। रोमानिया की मिहेला वेलेनटीना (205 kg) ने सिल्वर और थाईलैंड की खंबाओ सुलोचना ने 200 kg उठाकर ब्रॉन्ज हासिल किया।

इधर, स्टीपलचेज में अविनाश ने 8:14.18 मिनट में रेस पूरी की और 11वां स्थान हासिल किया। मोरक्को के एल बकाली सोफिने ने 8:06.05 की टाइमिंग के साथ गोल्ड जीता। अमेरिका के केनथ रूक्स (8:06.41 मिनट) को सिल्वर और एब्राहिम किविवॉट (8:06.47 मिनट) को ब्रॉन्ज मिला।

इसके अलावा, एथलेटिक्स के ट्रिपल जंप इवेंट में भारत के प्रवीण चित्रावेल और अब्दुल्ला नरंगोलिंटेविडा फाइनल में नहीं पहुंच सके। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल और रेसलर अंतिम पंघल प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गईं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.