अच्छा सिला दिया... भारत में पाक खिलाड़ियों को मिल रहा प्यार और पीसीबी चीफ ने बताया 'दुश्मन मुल्क'
Updated on
29-09-2023 01:23 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भारत पहुंच गए हैं। पाकिस्तानी टीम लाहौर से दुबई के रास्ते हैदराबाद पहुंची है। हैदराबाद पहुंचने के बाद यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी भारत मिले में प्यार से गदगद हो गए। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर इस सत्कार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। हालांकि इन सबके बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ जका अशरफ का एक बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल जका अशरफ मीडियाकर्मियों से बात करते हुए भारत को दुश्मन मुल्क बता रहे हैं। इस वीडियो में जका अशरफ यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, 'पाकिस्तान के इतिहास में खिलाड़ियों को इतने पैसे कभी नहीं मिले जितने हमने इनको दिए हैं। जब ये किसी दुश्मन मुल्क में या किसी भी जगह खेलने जाएं जहां कंप्टिशन हो रहा है तो उन्हें पूरा सपोर्ट मिलना चाहिए।'
जका अशरफ के इस बयान के बाद खलबली मच गई है। एक तरफ जहां भारत में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जमकर प्यार मिल रहा है तो दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का मुखिया अगर इस तरह का बयान दे रहा है तो इससे शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकता है।
विश्व कप के लिए जका अशरफ ने दिखाए थे नखरे
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ये वही जका अशरफ हैं जिन्होंने विश्व कप के लिए भारत में अपनी टीम नहीं भेजने की धमकी दी थी। हालांकि बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को झुकना पड़ा और उसने अपनी टीम को भारत भेजा।
जका अशरफ ने एशिया कप के दौरान भी अड़ंगा लगाया था। भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से साफ मना कर दिया था। बीसीसीआई ने एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग की थी और ऐसा ही हुआ। यही कारण है कि एशिया कप के सिर्फ चार मैच ही पाकिस्तान में खेले गए जबकि 9 मुकाबले का आयोजन श्रीलंका में हुआ था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…