Select Date:

एडिलेड टेस्ट में वेस्टइंडीज 188 पर ऑलआउटआखिरी जोड़ी ने 55 रन बनाए

Updated on 17-01-2024 01:48 PM

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज 188 रन पर ही ऑलआउट हो गया। एडिलेड में मुकाबले के पहले दिन टीम तीसरे सेशन में ही सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया से कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने 4-4 विकेट लिए।

विंडीज टीम से केमार रोच और शमार जोसेफ ने 10वें विकेट के लिए 55 रन की पार्टनरशिप की। कर्क मैकेंजी ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 59 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए। उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन नॉटआउट लौटे।

पहले सेशन में वेस्टइंडीज ने गंवाए 3 विकेट
एडिलेड ओवल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और टीम ने 14 रन के स्कोर पर ही तेजनारायाण चंद्रपॉल का विकेट गंवा दिया। वह 6 रन ही बना सके।

चंद्रपॉल के बाद कप्तान क्रैग ब्रैथवेट और एलिक एथनाज भी 13-13 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया से कमिंस ने 2 और हेजलवुड ने एक विकेट लिया। पहला सेशन खत्म होने तक टीम ने 64 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए।

मैकेंजी की फिफ्टी, 100 रन के बाद बिखरी टीम
दूसरे सेशन में कर्क मैकेंजी ने वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। वह 94 बॉल में 50 रन बनाकर आउट हुए। उनसे पहले केवम हॉज भी 12 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। मैकेंजी के विकेट के वक्त टीम का स्कोर 107/5 था।

5 विकेट के बाद वेस्टइंडीज ने 26 रन बनाने में ही अगले 4 विकेट गंवा दिए। देखते ही देखते टीम का स्कोर 133 रन पर 9 विकेट हो गया। ऑस्ट्रेलिया से कमिंस और हेजलवुड दोनों को 4-4 विकेट मिले।

आखिरी विकेट के लिए 55 रन की पार्टनरशिप हुई
133 रन पर 9 विकेट गंवाने के बाद केमार रोच और शमार जोसेफ ने वेस्टइंडीज की पारी संभाली। दोनों ने टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। दोनों ने दूसरे सेशन का खेल खत्म हो जाने तक बैटिंग की। टी सेशन तक टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए।

दूसरा सेशन खत्म होने के बाद टीम 19 बॉल ही बैटिंग कर सकी। 63वें ओवर की पहली बॉल पर जोसेफ को नाथन लायल ने LBW किया और वेस्टइंडीज टीम ऑलआउट हुई। टीम ने 188 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया से मिचेल स्टार्क को भी एक विकेट मिला।

डेब्यू मैच में शमार जोसेफ को 2 विकेट
पहली पारी में 36 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 188 रन तक पहुंचाने वाले शमार जोसेफ गेंदबाजी में भी चमके। डेब्यू मैच में शमार ने अपने स्पेल की पहली ही बॉल पर स्टीव स्मिथ को स्लिप में कैच करा दिया। टेस्ट में पहली बार ओपनिंग करने उतरे स्मिथ 12 ही रन बना सके। शमार ने फिर मार्नस लाबुशेन को भी स्क्वेयर लेग बाउंड्री पर कैच आउट कराया। लाबुशेन 10 रन ही बना सके।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए। टीम से उस्मान ख्वाजा (30 रन) और कैमरन ग्रीन (6 रन) नॉटआउट लौटे। दोनों दूसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी आगे बढ़ाएंगे। खेल भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे से शुरू होगा।

स्मिथ पहली बार ओपनिंग करने उतरे
पहले दिन के तीसरे ही सेशन में ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग आ गई। पहली पारी में उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ ओपनिंग करने उतरे। स्मिथ ने टेस्ट करियर में पहली बार ओपनिंग की लेकिन वह 12 रन ही बना सके। उनसे पहले डेविड वॉर्नर कंगारू टीम से ओपनिंग करते थे। वॉर्नर ने पिछले दिनों खत्म हुई पाकिस्तान सीरीज के बाद वनडे और टेस्ट से संन्यास ले लिया।

2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। दूसरा मुकाबला 25 जनवरी से ब्रिसबेन में होगा। दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 ही टी-20 की सीरीज भी खेली जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.