WC 2023 Qualifiers के पहले दिन वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे का कमाल, रोचक मैचों में अमेरिका और नेपाल को धो डाला
Updated on
19-06-2023 08:47 PM
नई दिल्ली: कप्तान क्रेग एर्विन की नाबाद 121 रन की पारी से जिम्बाब्वे ने रविवार को एकदिवसीय विश्व कप क्वालीफायर में अपना अभियान नेपाल पर आठ विकेट की आसान जीत से शुरू किया। वेस्टइंडीज ने चार खिलाड़ियों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर अमेरिका को 39 रन से शिकस्त दी।
जॉनसन चार्ल्स (66), शाई होप (54), रॉस्टन चेज (55) और जेसन होल्डर (56) के अर्धशतकों से 49.3 ओवर में 297 रन बनाने के बाद गजानंद सिंह (नाबाद 101) की नाबाद शतकीय पारी के बाद भी अमेरिका को सात विकेट पर 258 रन पर रोक दिया। नेपाल ने सलामी बल्लेबाजी कुशल भुर्तेल के 99 रन के दम पर आठ विकेट पर 290 रन बनाये लेकिन जिम्बाब्वे ने एर्विन और शॉन विलियम्स (नाबाद 102) के बीच तीसरे विकेट के लिए 164 रन की अटूट साझेदारी से आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
ऐसा रहा वेस्टइंडीज और अमेरिका के मैच का हाल अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में कैरेबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 297 रन बनाए। अमेरिका के लिए काइल फिलिप, सौरभ और स्टीवन टेलर ने 3-3 विकेट ली। 298 रन के टारगेट का पीछा करते हुए अमेरिका 7 विकेट पर 258 रन ही बना पाई और 39 रन से मैच हार गई। अमेरिका के लिए गजानंद सिंह ने नाबाद 101 रन की पारी खेली। कैरेबियाई टीम की ओर से अल्जारी जोसेफ और काइल मायर्स को 2-2 सफलता मिली। जेसन होल्डर और रोस्टन चेस ने भी 1-1 विकेट अपने नाम की।
ऐसा रहा जिम्बाब्वे और नेपाल के मैच का हाल मेजबान जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में नेपाल ने 8 विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 290 रन बना दिए। नेपाल के लिए कुशल भुर्तेल ने 99 तो आसिफ ने 66 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड ने 4 विकेट लिए। इसके आलावा वेलिंग्टन ने 2 विकेट लिए। 291 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे ने 8 विकेट और 35 गेंद रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान क्रेग एर्विन और शॉन विलियम्स के शतक के चलते जिम्बाब्वे ने आसानी से मैच जीत लिया। सोमपाल कमी और गुलशन झा ने नेपाल के लिए 1-1 विकेट लिए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…