Select Date:

वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को पहले टी-20 में हराया:ब्रैंडन किंग ने 45 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली

Updated on 24-05-2024 01:22 PM

वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को पहले टी-20 मैच में 28 रन से हराया। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले खेले जा रहे तीन टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज में वेस्टइंडीज टीम ने इस जीत के साथ ही 1-0 की बढ़त बना ली है।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान ब्रैंडन किंग ने 45 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली।

वेस्टइंडीज की अच्छी शुरुआत
टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को पहला झटका 36 रन पर गिरा। ओपनर जॉनसन चार्ल्स 1 रन बना कर आउट हो गए। कप्तान ब्रैंडन किंग ने दूसरे विकेट के लिए काईल मेयर्स के साथ 44 गेंदों पर 79 रन की पार्टनरशिप की।

काईल मेयर्स ने 25 गेंदों पर 34 रन और ब्रैंडन किंग ने 45 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली। रोस्टन चेज ने 30 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से ओटनील बार्टमैन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। एंडिल फेहलुकवायो ने भी चार ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत
वहीं 176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। पहला विकेट 4 रन के स्कोर पर ही गिर गया। ओपनर क्विंटन डी कॉक दूसरी गेंद पर ही आउट हो गए। उन्होंने 2 गेंदों का सामना कर 4 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका 11 रन के स्कोर पर लगा।

रयान रिकेल्टन 7 गेंदों का सामना कर 6 रन बनाए। इस बीच दूसरे ओपनर रीजा हेंड्रिक्स ने एक तरफ पारी को संभाले रखा। उन्होंने 51 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। हेंड्रिक्स ने पहले मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ 18 गेंदों पर 24 रन और रस्सी वैन डेर डुसेन के साथ 42 रन और नौवें विकेट के लिए लुंगी निगडी के साथ 24 गेंदों पर 39 रन की साझेदारी की, पर वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

गुडाकेश और फोर्ड ने 3-3 विकेट लिए
वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं मैथ्यू फोर्ड ने 2.5 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा ओबेद मैककॉय ने 2 और रोस्टन चेज और समीर जोसेफ ने 1-1 विकेट लिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.