नई दिल्ली: भारतीय टीम के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली पारी और 141 रनों शर्मनाक हार के बाद वेस्टइंडीज ने बड़ा कदम उठाया है। उसने त्रिनिदाद में भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए अपनी 13 खिलाड़ियों की टीम में एक अनकैप्ड स्पिनर को शामिल किया है। यह वह खिलाड़ी है, जो हाल ही में अपने घातक गेंदबाजी के लिए मशहूर हुआ है।