वेस्टइंडीज की दुर्गति जारी... टीम इंडिया के लिए कई मायनों में खास है टी20 वर्ल्ड कप में मिली यह जीत
Updated on
16-02-2023 07:13 PM
केपटाउन: भारत ने महिला टी20 विश्व कप ग्रुप बी के मैच में वेस्टइंडीज को 11 गेंद शेष रहते छह विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी के बाद ऋचा घोष (नाबाद 44) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (33) के बीच चौथे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी से टीम को जीत मिली। भारत ने अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। वेस्टइंडीज की टीम की इस प्रारूप में यह लगातार 13वीं हार है। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को इस फॉर्मेट में लगातार 8वीं जीत मिली है। इसके साथ ही टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का हो गया है।
दीप्ति शर्मा के 100 विकेट पूरे
वेस्टइंडीज की टीम छह विकेट पर 118 रन ही बना सकी। स्टेफनी टेलर (42 रन) और शेमैन कैंपबेल (30 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी कर मैच में वेस्टइंडीज को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था लेकिन दीप्ति ने एक ही ओवर में दोनों को चलता कर भारत की वापसी करा दी। दीप्ति इस दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी। भारत के लिए दीप्ति ने 15 रन देकर 3 विकेट लिये। रेणुका सिंह (चार ओवर में 22 रन) और पूजा वस्त्राकर (चार ओवर में 21 रन) ने भी एक-एक विकेट लिये।
हरमनप्रीत कौर के बल्ले से निकले रन
भारत ने 18.1 ओवर में चार विकेट गंवा कर जीत दर्ज कर ली। हरमनप्रीत ने 42 गेंद की पारी में तीन चौके लगाये जबकि विजयी चौका जड़ने वाली ऋचा ने 32 गेंद की अपनी नाबाद पारी पांच बार गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। इससे पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए शैफाली वर्मा (28 रन) और स्मृति मंधाना (10 रन) ने शुरुआती दो ओवरों में 28 रन जोड़कर टीम को आक्रामक शुरुआत दिलायी। शैफाली ने शमेला कॉनेल के पहले ओवर में तीन चौके लगाये तो वही स्मृति ने शिनेल हेनरी की खिलाफ लगातार दो चौके जड़े। तेज गेंदबाजों की पिटाई के बाद वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज (12 रन पर एक विकेट) ने स्पिनरों से गेंदबाजी करने का फैसला किया जो कारगर साबित हुआ।
खुद मैथ्यूज और करिश्मा रामहरख (14 रन पर दो विकेट) ने अगले छह ओवर में रनों पर अंकुश लगाने के साथ नौ रन के अंदर तीन अहम विकेट चटकाये। करिश्मा ने चौथे ओवर में स्मृति को स्टंप कराकर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई तो वही मैथ्यूज ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाने वाली जेमिमा रोड्रिग्स (एक रन) का कैच अपनी ही गेंद पर लपककर भारत को दूसरा झटका दिया। करिश्मा ने पारी के आठवें ओवर शैफाली का अहम विकेट चटकाया।
ऋचा घोष जिम्मेदारी से खेलीं
इसके बाद हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने पारी संभाली। दोनों ने दौड़कर रन चुराने के साथ बीच-बीच में गेंद को सीमा रेखा के पार भेजना जारी रखा। पारी के 17वें ओवर में भारत को जीत के लिए चार रन की जरूरत थी जब हरमनप्रीत बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में हेनरी की गेंद पर कैंपबेल को कैच थमा बैठी। अगले ओवर की पहली गेंद पर ऋचा ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही पूजा वस्त्राकर ने ऋचा घोष के हाथों कैच कराकर कप्तान हेली मैथ्यूज की दो रन की पारी को खत्म किया।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…