भारत T20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, 5 भौकाली खिलाड़ियों को किया शामिल
Updated on
01-08-2023 02:05 PM
पोर्ट ऑफ स्पेन: भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान किया है। टेस्ट में बैकफुट पर रहने वाली विंडीज ने दूसरा वनडे जीता था और तीसरा वनडे आज है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगा। इस सीरीज के लिए विंडीज ने अपनी गलती सुधारते हुए 5 बड़े खिलाड़ियों को शामिल किया है। इस तरह से उसकी टीम अब टेस्ट और वनडे के मुकाबले कहीं अधिक मजबूत दिख रही है।
टीम की कप्तानी रोवमैन पॉवेल की कप्तानी में जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन, ओडियन स्मिथ, जेसन होल्डर और ओबेद मैकॉय की वापसी हुई है। ये खिलाड़ी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। ये खिलाड़ी वनडे सीरीज में विंडीज टीम का हिस्सा नहीं थे। निकोलस पूरन ने हाल ही में मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयॉर्क के लिए धमाकेदार अंदाज में 55 गेंदों में 137 रनों की शतकीय पारी खेली थी।
दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम का पहले ही ऐलान हो चुका है। सीरीज का आगाज 3 अगस्त को होगा, जबकि आखिरी मैच 13 अगस्त को है। वेस्टइंडीज टीम वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर सकी थी। उसके बाद से पूरी टीम आलोचकों के निशाने पर है। टेस्ट सीरीज में भारत ने पहले में दमदार जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरा मैच बारिश की वजह से ड्रॉ रहा था। वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए विंडीज टीम रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उप कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेद मैकॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, ओशाने थॉमस
3 अगस्त: पहला टी20 मैच, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद
6 अगस्त: दूसरा टी20 मैच, नेशनल स्टेडियम, गुयाना
8 अगस्त: तीसरा टी20 मैच, नेशनल स्टेडियम गुयाना
12 अगस्त: चौथा टी20 मैच, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…