Select Date:

वेस्टइंडीज सितंबर में भारत दौरे पर आएगी:दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी

Updated on 06-02-2025 12:47 PM

वेस्टइंडीज सितंबर में भारत दौरे पर आएगी। इस दौरे में कैरेबियाई टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बुधवार को 2025 के शेड्यूल का ऐलान किया।

इसके अनुसार, वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के 2025-27 साइकल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीज से करेगी। इसमें 3 टेस्ट और 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे। कंगारू टीम करीब दस साल बाद कैरेबियाई दौरे पर जा रही है। टीम ने आखिरी दौरा 2015 में किया था।

भारत से दो टेस्ट मैचों की सीरीज

वेस्टइंडीज टीम 21 सितंबर से 23 दिसंबर तक भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की यात्रा करेंगे। वह सितंबर में भारत में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। उसके बाद कैरिबियाई टीम बांग्लादेश में तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेंगे। न्यूजीलैंड का दौरा सभी फॉर्मेट में होगा जिसमें तीन टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 मैच शामिल होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट और 5 टी-20 होंगे 

वेस्टइंडीज 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 25 जून से 16 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीज से करेगी। फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी में वेटइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह वेस्टइंडीज का डैरेन सैमी के नेतृत्व में पहला टेस्ट असाइनमेंट भी होगा, जो रेड-बॉल कोच आंद्रे कोली की जगह लेंगे।

पहला टेस्ट बारबाडोस में केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट ग्रेनेडा नेशनल स्टेडियम में होगा। वहीं सीरीज का आखिरी टेस्ट जमैका के सबीना पार्क में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया अपने दौरे पर टेस्ट सीरीज के बाद पांच टी-20 मैच भी खेलेंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ भी 3 टी-20 और इतने ही वनडे

उसके बाद वेस्टइंडीज 31 जुलाई से 12 अगस्त तक पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगी। टी-20 सीरीज फ्लोरिडा के काउंटी में और वनडे सीरीज त्रिनिदाद में ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा।

इंग्लैंड दौरे पर 3-3 वनडे और 3-3 टी-20 मैच खेलेगी 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीज से पहले वेस्टइंडीज की टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर 3-3 वनडे मैच खेलेगी। वेस्टइंडीज 2023 में भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।

आयरलैंड दौरे पर वेस्टइंडीज 21 मई से 25 मई के बीच तीन वनडे मैच खेलेगी। तीनों मैच मैलाहाइड में होगा। वहीं उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 29 मई को हेंडिग्ली में पहला वनडे मुकाबला खेलेगा, जबकि दूसरा मैच 1 जून को कैरिफ में और तीसरा मुकाबला 3 जून को द ओवल में खेला जाएगा। उसके बाद 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा। फिर आयरलैंड के खिलाफ भी तीन टी-20 मैचों की सीरीज होगा।

वेस्टइंडीज विमेंस टीम पाकिस्तान के खिलाफ 2025 अभियान की शुरुआत करेगी

वेस्टइंडीज की महिला टीम 4-19 अप्रैल से पाकिस्तान में वर्ल्ड कप क्वालिफायर के साथ अपने 2025 अभियान की शुरुआत करेगी, जहां छह टीमें अगस्त से सितंबर तक भारत में होने वाले मार्की इवेंट में दो स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

वेस्टइंडीज की महिला टीम 21 मई से 8 जून तक तीन टी-20 और इतने ही वनडे खेलने के लिए इंग्लैंड जाएगी। इसके बाद वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने के लिए स्वदेश लौटेगी, जिसमें बारबाडोस में सभी छह मैच खेले जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.