प्रैक्टिस मैच में वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने मचाया गदर, जीत के साथ किया आगाज
Updated on
16-06-2023 08:00 PM
दुबई: वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने आईसीसी पुरूष क्रिकेट वनडे विश्व कप 2023 क्वालीफायर से पहले अपने दोनों अभ्यास मैच जीत लिए हैं। नीदरलैंड ने भी पिछले मैच में आयरलैंड को हराया जबकि नेपाल ने ओमान पर जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने रोवमैन पॉवेल के शतक की मदद से संयुक्त अरब अमीरात को 114 रन से हराया। एक समय पर वेस्टइंडीज के सात विकेट 198 रन पर गिर गए थे। इसके बाद पॉवेल ने कीमो पॉल के साथ आठवें विकेट के लिए 139 रन जोड़े।
पॉवेल 55 गेंद में 105 रन बनाकर आउट हुए और निकोलस पूरन ने भी 74 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 374 रन का स्कोर खड़ा किया। यूएई के लिए बासिल हमीद ने नाबाद 122 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
वेस्टइंडीज के लिए यानिक कारिया ने 58 रन देकर चार विकेट लिए। जिम्बाब्वे ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को बल्लेबाजी के लिये भेजा। ब्रेंडन मैकमुलेन अर्धशतक से एक रन से चूक गए और उनकी टीम 163 रन पर आउट हो गई। जवाब में जिम्बाब्वे ने 25 ओवर में छह विकेट बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
श्रीलंका ने बुलावायो में अमेरिका को 198 रन से हराया। दिमुथ करूणारत्ने ने 100 गेंद में 111 रन बनाए जबकि कुसाल मेंडिस ने 91 गेंद में 105 रन की पारी खेली। श्रीलंका ने पांच विकेट पर 392 रन बनाए। जवाब में अमेरिका की टीम 198 रन पीछे रह गई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…