सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए क्या है तैयारी? सरकार ने बताया प्लान
Updated on
24-04-2023 07:05 PM
नई दिल्ली: हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने की सरकार की योजना के तहत भारत ने जेद्दा में दो सी-130जे सैन्य परिवहन विमान को उड़ान भरने के लिए तैयार रखा है। भारतीय नौसेना का एक जहाज क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बंदरगाह पर पहुंच गया है। विदेश मंत्रालय ने इस बारे में विवरण देते हुए कहा कि भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार रखी गई हैं। लेकिन, जमीन पर कोई भी गतिविधि सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी।
मंत्रालय ने कहा कि सूडान की राजधानी खार्तूम में विभिन्न स्थानों से भीषण झड़पों की खबरें आने के साथ वहां (सूडान में) सुरक्षा स्थिति अस्थिर बनी हुई है।विदेश मंत्रालय ने कहा कि सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत हर प्रयास कर रहा है। मंत्रालय ने कहा,‘हम सूडान में जटिल और उभरती सुरक्षा स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं।’
इसने कहा, ‘हम सूडान में फंसे और वहां से निकलना चाह रहे भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए विभिन्न साझेदारों के साथ करीबी समन्वय कर रहे हैं।’
विदेश मंत्रालय और सूडान में स्थित भारतीय दूतावास, सूडानी अधिकारियों के अलावा संयुक्त राष्ट्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मिस्र और अमेरिका सहित अन्य के नियमित रूप से संपर्क में हैं।
इसने कहा, ‘हमारी तैयारियों के तहत और तेजी से इस मिशन को पूरा करने के लिए भारत सरकार कई विकल्पों पर काम कर रही है।’
मंत्रालय ने कहा, ‘भारतीय वायुसेना के दो सी-130जे (विमान) अभी जेद्दा में उड़ान भरने के लिए तैयार रखे गये हैं और आईएनएस सुमेधा पोर्ट सूडान पहुंच गया है।’
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘आकस्मिक योजनाएं तैयार हैं, लेकिन जमीन पर कोई भी गतिविधि सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी, जो खार्तूम में विभिन्न स्थानों पर भीषण लड़ाई होने के कारण अस्थिर बनी हुई है।’
इसने कहा कि सूडानी वायु क्षेत्र सभी विदेशी विमानों के लिए बंद है और जमीन पर आवाजाही करने में भी खतरा है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…