Select Date:

चीन समेत ये 3 देश ऐसा क्‍या भरभरकर भेज रहे हैं? भारत की बढ़ी टेंशन, शुरू कर दी जांच

Updated on 04-10-2025 08:58 PM
नई दिल्‍ली: चीन, इंडोनेशिया और वियतनाम ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है। इसकी वजह इन तीन देशों से भरभरकर आने वाले कुछ स्‍टील उत्‍पाद हैं। भारत ने इस मामले में डंपिंग की जांच शुरू कर दी है। वाणिज्य मंत्रालय की इकाई डीजीटीआर ने यह कदम उठाया है। ऐसा घरेलू कंपनियों की शिकायत के बाद किया गया है। कंपनियों ने आरोप लगाया है कि इन देशों से सस्ते आयात के कारण उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। डीजीटीआर अब ये पता लगाएगा कि क्या वास्तव में डंपिंग हो रही है। साथ ही इससे भारतीय उद्योगों को कितना नुकसान हुआ है। अगर जांच में डंपिंग और नुकसान साबित होता है तो डीजीटीआर इन आयातों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने की सिफारिश करेगा। इस पर अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय लेगा।

भारतीय स्टेनलेस स्टील डेवलपमेंट एसोसिएशन (आईएसएसडीए) ने घरेलू कंपनियों की ओर से यह शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि इन तीन देशों से 'कोल्ड रोल्ड फ्लैट उत्पाद (300 और 400 सीरीज के)' की डंपिंग हो रही है। डंपिंग का मतलब है कि विदेशी कंपनियां अपने उत्पादों को भारत में बहुत कम कीमत पर बेच रही हैं जो उनके अपने घरेलू बाजार की कीमत से भी कम है।

एंटी-डंप‍िंंग ड्यूटी लगाने की मांग

आईएसएसडीए ने इन आयातों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने की मांग की है। डीजीटीआर ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है। डीजीटीआर ने एक नोटिफिकेशन जारी किया। इसमें कहा, 'घरेलू उद्योग की ओर से विधिवत आवेदन और प्रथम दृष्टया सबूतों के आधार पर खुद को संतुष्ट करने के बाद, जो डंपिंग और घरेलू उद्योग को हुए नुकसान को प्रमाणित करते हैं, प्राधिकरण डंपिंग की एंटी-डंपिंग जांच शुरू करता है।
इस जांच के दौरान डीजीटीआर यह तय करेगा कि डंपिंग हुई है या नहीं। वह यह भी देखेगा कि डंपिंग किस हद तक हुई है। इसका क्या असर पड़ा है। अगर यह साबित हो जाता है कि डंपिंग के कारण घरेलू खिलाड़ियों को 'सामग्री क्षति' (यानी बड़ा नुकसान) हुआ है तो डीजीटीआर इन सभी वस्तुओं के आयात पर ड्यूटी लगाने की सिफारिश करेगा। यह ड्यूटी एक तरह का टैक्स है। हालांकि, ड्यूटी लगाने का अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय ही करता है। एंटी-डंपिंग ड्यूटी का मुख्य उद्देश्य निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं को सुनिश्चित करना है। यह घरेलू उत्पादकों और विदेशी उत्पादकों तथा निर्यातकों के बीच एक 'समान अवसर' बनाने में मदद करता है।

चीन से आने वाले कई अन्‍य सामानों की भी जांच

यह पहली बार नहीं है जब डीजीटीआर ऐसी जांच कर रहा है। डीजीटीआर चीन से कई अन्य सामानों की डंपिंग की भी जांच कर रहा है। इनमें वॉलपेपर, बोरोसिलिकेट टेबल और किचन ग्लासवेयर और नायलॉन शामिल हैं। इसी तरह की एक और जांच मलेशिया और थाईलैंड से आने वाले मेडिकल टेस्‍ट रबर दस्ताने के खिलाफ भी चल रही है। देश एंटी-डंपिंग जांच इसलिए करते हैं ताकि यह पता चल सके कि क्या सस्ते आयात के कारण उनके घरेलू उद्योगों को नुकसान हुआ है। ऐसे नुकसान से बचने के लिए वे जिनेवा स्थित विश्व व्यापार संगठन (WTO) की बहुपक्षीय व्यवस्था के तहत ये ड्यूटी लगाते हैं। भारत और ये सभी देश (चीन, इंडोनेशिया, वियतनाम, मलेशिया, थाईलैंड) डब्‍ल्‍यूटीओ के सदस्य हैं। भारत ने पहले भी अलग-अलग देशों से आने वाले सस्ते आयातों से निपटने के लिए कई उत्पादों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.