बेटी राहा कपूर के आने से मम्मी आलिया भट्ट में आए क्या बदलाव? एक्ट्र्रेस का सुनिए हाल-ए-दिल
Updated on
14-01-2023 08:21 PM
'गंगूबाई काठियावाड़ी' फेम आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा को जन्म दिया था। वह मां बनी थीं और रणबीर कपूर पापा। नीतू कपूर दादी तो सोनी राजदान नानी बनी थीं। कुल मिलाकर सब की लाइफ में ढेर सारी खुशियां आ गई थीं। साथ ही काफी बदलाव भी। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के शरीर में भी कई चेंजेस हुए थए, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने डिलीवरी के बाद योग करना शुरू कर दिया है। वह इसकी क्लासेस भी ले रही हैं। उन्होंने बहुत जल्दी खुद को अपने शेप में ढाल लिया है। सोशल मीडिया पर वह अपनी फोटोज और रील्स शेयर करती रहती हैं लेकिन अभी तक उन्होंने बेटी Raha Kapoor का चेहरा नहीं दिखाया है और आगे एक साल तक वह दिखाएंगी भी नहीं। इस बारे में उन्होंने पपराजी को भी मिलकर इंट्रक्शन्स दिए हैं। खैर। राहा कपूर के आने से उनके जीवन के साथ-साथ उनकी बॉडी में क्या बदलाव आए हैं, आइए बताते हैं।
आलिया भट्ट का मां बनने के बाद का पोस्ट
आलिया भट्ट ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि मां बनने के बाद उनमें कई बदलाव आए हैं। पोस्ट में था- मदरहुड ने मुझे बदल दिया है। इसने मेरे शरीर को, मेरे बालों को, मेरे ब्रेस्ट्स को, मेरी स्किन को, मेरी प्रायोरिटीज को और मेरा डर को एकदम बदल दिया है। लेकिन आपको मेरे दिल की तरफ देखना चाहिए... मां बनने के बाद मेरा दिल बड़ा हो गया है।
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में
बता दें कि आलिया भट्ट ने जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। 'तख्त' में जाह्नवी कपूर, करीना कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह हॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। वह गैल गैडोट (Gal Gadot) के साथ फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन (Heart Of Stone) में नजर आने वाली हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…