अशनीर और सुहैल के बीच हुई थी अनबन
अशनीर और सुहैल के बीच काफी अनबन हो गई थी। इसी के चलते सुहैल को भारतपे के सीईओ पद से हटना पड़ा था। हालांकि कंपनी में इससे पहले भी तीन बड़े अधिकारियों के इस्तीफे हुए हैं। इनमें विजय अग्रवाल, नेहुल मल्होत्रा और रजत जैन शामिल हैं। पिछले साल मार्च में अशीनर ग्रोवर के इस्तीफे के बाद सुहैल ने भारतपे की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन कुछ महीनों के बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा। अशनीर ग्रोवर सोशल मीडिया पर भारत पे के मैनेजमेंट के खिलाफ लिखते रहे हैं।
