Hardik Pandya ने ऐसा क्या कहा कि Shubman Gill ने मैदान पर मचा दिया कोहराम,
Updated on
02-02-2023 06:47 PM
अहमदाबाद: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नाबाद 126 रन जड़कर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि उन्होंने अपनी शानदार पारी में कुछ अलग नहीं किया और अपना स्वाभाविक खेल खेला। गिल के टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को तीसरे और अंतिम मैच में न्यूजीलैंड को 168 रन से हराकर इस प्रारूप में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।
गिल ने मैच के बाद कहा, ‘जब आप अभ्यास करते हैं और इसका फल मिलता है, तो अच्छा लगता है। टीम के लिए अच्छी पारी खेलकर बहुत खुश हूं। छक्के मारने के लिए सबकी अपनी तकनीक होती है।’ उन्होंने कहा, ‘हार्दिक भाई ने मुझसे कहा कि मैं अपना स्वाभाविक खेल खेलूं और मुझे कुछ अतिरिक्त करने की आवश्यकता नहीं है।’
कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि वह मैदान पर फैसले लेते समय आमतौर पर अपने मन की सुनते हैं। पांड्या ने कहा, ‘मैंने हमेशा इसी तरह खेल खेला है। मैं स्थिति को समझकर समय की जरूरत के हिसाब से फैसला करता हूं।’ हार से निराश न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने ‘उत्कृष्ट’ क्रिकेट खेलने के लिए भारत की सराहना की।
मैच में भारत ने 4 विकेट पर 234 रन बनाए थे। शुभमन गिल के नाबाद 126 रनों के अलावा, सूर्या ने तूफानी 24, राहुल त्रिपाठी ने 44 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 30 रनों की बेजोड़ पारियां खेलीं। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवरों में 66 रनों पर ढेर हो गई। उसके लिए सबसे अधिक डेरिल मिशेल ने 35 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान मिशेल सेंटनर ने 13 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। हार्दिक ने 4, अर्शदीप, उमरान मलिक और शिवम मावी ने 2-2 विकेट झटके।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…