कामरान अकमल ने अर्शदीप सिंह को आखिर कहा क्या था, जिस पर हरभजन सिंह बोले- तुम्हारी मां-बहन को बचाया
Updated on
11-06-2024 02:07 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखने के लिए मशहूर हैं। अब जब सिख समुदाय को लेकर अर्शदीप का मजाक बनाया तो उन्होंने सोशल मीडिया पर कामरान अकमल को सबक सिखाने में कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने यहां तक कहा दिया कि कामरान, तुम्हें इतिहास की जानकारी नहीं है। तुम्हारी मां-बहनों को हमने बचाया है। भज्जी का गरम पारा देखकर पाकिस्तानी को पिघलने में देर नहीं लगी। उसने तुरंत ही हाथ जोड़कर माफी मांग ली।
कामरान अकमल ने सिख समुदाय का उड़ाया मजाक दरअसल, पाकिस्तान में एक टीवी शो पर भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप महामुकाबले को लेकर चर्चा हो रही थी। इसका हिस्सा कामरान अकमल भी थे। अर्शदीप सिंह को लेकर जब बात हो रही थी तो कामरान अकमल ने भारत के बेटे का मजाक उड़ाने के अंदाज में कहा- अब तो 12 बज गए। इसके बाद वह ठहाके लगाने लगे। यह देखना वाकई में शर्मनाक था। आखिरी किसी नेशनल चैनल पर ऐसे प्लेयर्स को जगह कैसे मिल जाती है, जिन्हें यही नहीं पता है कि किसी विपक्षी या अपने खिलाड़ी का सम्मान कैसे करते हैं।
पाकिस्तानी प्लेयर्स घोषित रूप से बदतमीज होते हैं! कामरान अकमल सहित तमाम पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट्स अपने खिलाड़ियों को दिनभर गाली देते रहते हैं। रोचक बात यह है कि जब जूनियर प्लेयर्स से बात करेंगे तो वो भी अपने सीनियरों को बेइज्जत करने में पीछे नहीं रहते, लेकिन कम से कम जब विपक्षी खिलाड़ी की बात आती है तो उन्हें शब्दों का चयन सजगता से करना चाहिए। भारत के स्टार स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…