सौरव गांगुली ने ऐसा क्या कर दिया था कि डेब्यू मैच युवराज सिंह की हालत पतली हो गई थी, पूरी रात रहे थे परेशान
Updated on
16-03-2023 10:21 PM
नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट में जब भी कोई खिलाड़ी अपना पहला मैच खेलता है तो उसके दिमाग एक साथ कई तरह की बातें चल रही होती है। डर, घबराहट और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ जब खिलाड़ी मैदान पर उतरता है वह अपना सब कुछ झोंक देना चाहता है लेकिन क्या हो जब टीम का कप्तान ही डेब्यू करने वाले प्लेयर से एक ऐसा मजाक कर बैठे जिसके कारण वह पूरी रात सो ही नहीं पाए और अगली सुबह उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्रा और जेसन गिलेस्पी जैसे बेरहम गेंदबाजों का सामना करना हो।
ऐसा ही कुछ हुआ था भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ। युवराज ने साल 2000 में टीम इंडिया के लिए सौरव गांगुली की कप्तानी में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था। डेब्यू से ठीक एक दिन पहले सौरव गांगुली ने युवराज सिंह से मैच में ओपनिंग करने की बात कही। यह सुनकर युवराज सिंह घबरा गए। इंटरनेशनल लेवल पर पहला मैच और उसमें भी ओपनिंग यह सुनकर युवी पूरी तरह परेशान हो गए।
युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में उस घटना का खुलासा करते हुए कहा, 'कप्तान गांगुली ने मुझसे पूछा कि कल के मैच में ओपनिंग करेगा। डेब्यू से एक दिन पहले जब कप्तान ने यह पूछा तो मैं मना नहीं कर पाया और हां बोल दिया लेकिन मेरी हालत खराब हो गई थी। मैं रात में जब सोने गया तो सोच-सोच कर मुझे नींद ही नहीं आ रही थी। हालांकि बाद में मुझे पता चला कि सौरव गांगुली मेरा टांग खीच रहे थे।'
उन्होंने कहा, 'मैच के दिन मुझे पांच नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। मैं काफी नर्वस था लेकिन मैदान पर उतरने के बाद मैंने अपना पूरा ध्यान गेंद पर लगाया। इसके बाद शॉट लगने शुरू हुए तो मेरा डर धीरे-धीरे खत्म हुआ।'
बता दें कि उस मैच में युवराज सिंह ने 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि उन्हें 37 रन पर एक जीवनदान भी मिला था। नैरोबी में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने 265 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत की तिकड़ी जहीर खान, अजीत अगरकर और वेंकटेश प्रसाद के आगे 245 रन ही बना सकी। आईसीसी नॉकआउट का यह क्वार्टर फाइनल मैच था और इस जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका के साथ हुआ। इस बाधा को पार कर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा।
अपने डेब्यू मैच को याद करते हुए युवराज सिंह ने कहा कि जिस तरह के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने मैं पहली बार मैदान पर खेलने उतरा था उनके खिलाफ अगर मैं आज 37 रन भी बना लेता तो वह मेरे लिए काफी होता। टीम इंडिया के लिए युवराज सिंह का करियर
भारत के एक दशक से भी अधिक समय तक क्रिकेट खेलने वाले युवराज सिंह का करियर काफी शानदार रहा। वह टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 1900 रन बनाए जबकि वनडे में उनके नाम 8701 रन दर्ज है जिसमें 14 शतक और 52 अर्धशतक भी शामिल है। वहीं टी20 फॉर्मेट में उन्होंने 1177 रन बनाए।
बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी युवराज ने सिंह ने अपना जौहर दिखाया। गेंदबाजी में युवराज ने वनडे में 111 विकेट अपने नाम किए जबकि टी20 में उनके खाते में 28 विकेट है। वहीं टेस्ट में 9 विकेट लिए हैं। टीम इंडिया के इस धाकड़ खिलाड़ी ने साल 2019 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…