Select Date:

महिला ने सऊदी प्रिंस पर ऐसा क्या लिख दिया, जिस पर मिल गई 45 साल की सजा

Updated on 07-09-2022 06:06 PM

पिछले सप्ताह सऊदी अरब की नूरा नामक महिला को सिर्फ एक ट्वीट करने के चलते 45 साल की सजा सुना दी गई थी। महिला पर आरोप था कि उसने इंटरनेट का इस्तेमाल कर सऊदी अरब के सामाजिक ताने-बाने को खराब किया है। लेकिन अब इस मामले एक नया खुलासा हुआ है जिसमें बताया गया है कि महिला ने ऐसा क्या लिख दिया था जिसके चलते उसे इतने साल की सजा सुनाई गई। महिला ने सऊदी प्रिंस के बारे में कुछ लिख दिया था।

क्राउन प्रिंस सलमान के खिलाफ लिख दिया
दरअसल, न्यूज एजेंसी एएफपी ने एक रिपोर्ट में कोर्ट के दस्तावेजों और अपने स्रोतों के हवाले से बताया है कि सऊदी अरब की इस महिला को असल में सजा इसलिए मिली क्योंकि उसने किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के खिलाफ लिख दिया था। महिला ने 'धर्म और न्याय को चुनौती देने के लिए' ट्विटर पर इन दोनों के खिलाफ लिखा था। इसके बाद महिला को 45 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

आरोप-सऊदी अरब के ताने-बाने को खराब किया
रिपोर्ट के मुताबिक नूरा नाम की इस महिला को पिछले सप्ताह ही 45 साल जेल की सजा सुनाई गई है। सऊदी अधिकारियों ने नूरा के ट्वीट को दुर्भावनापूर्ण वाला बताया था। अदालत ने महिला को सजा देते हुए कहा कि महिला के झूठे और दुर्भावनापूर्ण ट्वीट ने उन लोगों की गतिविधियों को उकसाया जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ना और समाज की सुरक्षा और राज्य की स्थिरता को अस्थिर करना चाहते हैं। महिला पर यह भी आरोप हैं कि उसने इंटरनेट का इस्तेमाल कर सऊदी अरब के सामाजिक ताने-बाने को खराब किया है।

अदालत ने भी महिला पर तीखी टिप्पणी की
इतना ही नहीं यहां तक कि अदालत ने भी महिला पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य के प्रतीकों और अधिकारियों का अपमान करने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल किया गया। इसलिए सुरक्षा मामलों में बंदियों की रिहाई की मांग की गलत है। इसके बाद यह मामला दुनियाभर में छा गया था। पश्चिम के देशों ने भी इस सजा की निंदा की। कुछ ने कहा कि इस सजा ने खाड़ी देशों में मानवाधिकारों की वास्तविक स्थिति को भी उजागर किया है।

जुलाई 2021 में गिरफ्तार कर लिया गया था
जानकारी के मुताबिक नूरा पर यह कार्रवाई साइबर अपराध विरोधी कानून के तहत की गई है। हालांकि नूरा का ट्विटर पर अकाउंट कोई ज्यादा एक्टिव नहीं है, लेकिन उनके ट्वीट के कारण उनको जुलाई 2021 में गिरफ्तार कर लिया गया था और विशेष न्यायालय में अब इसी अपराध के लिए उन्हें दोषी ठहराया गया। मामले में नूरा को 45 साल की सजा सुनाई गई।


पहले भी सामने आ चुके ऐसे मामले
इससे पहले भी सऊदी अरब की ही एक महिला को ट्विटर यूज करने के आरोप में 34 साल की सजा सुनाई गई थी। लीड्स यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली सऊदी स्टूडेंट छुट्टी पर घर आई थी और तभी उसे 34 साल की जेल की सजा सुना दी। उस पर आरोप था कि उसका ट्विटर पर अकाउंट है और उसने कुछ एक्टिविस्ट्स को फॉलो किया और उनके ट्वीट को रिट्वीट किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.