Select Date:

कोरोना के खिलाफ सख्त लॉकडाउन से क्या मिला

Updated on 30-09-2022 07:09 PM

कोरोना वायरस महामारी की लगातार मार झेल रहे चीन की अर्थव्यवस्था का हाल खस्ता है। विश्व बैंक का अनुमान है कि बीजिंग की इकोनॉमी ईस्ट-एशिया के दूसरे देशों की तुलना में इस साल धीमी गति से आगे बढ़ेगी। दरअसल, चीन की जीरो कोविड पॉलिसी के चलते देश में कई सारे बिजनेस बंद हो गए और हजारों लोगों का रोजगार छिन गया। 

इसके अलावा, यूक्रेन में रूसी सेना के आक्रमण के बाद चीन की एनर्जी और फूड सप्लाई पर गहरा असर पड़ा है। इसके चलते देश में महंगाई भी काफी बढ़ गई है, जिसका अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ रहा है। चीन इंफ्रास्ट्रक्चर में इंवेस्टमेंट और इंसेंटिव्स के जरिए ग्रोथ हासिल करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन कोरोना को रोकने के लिए लागू जीरो कोविड पॉलिसी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 

2022 में 2.8 फीसदी होगी चीन की इकोनॉमिक ग्रोथ 
वर्ल्ड बैंक ने गुरुवार को अनुमान लगाया कि 2022 में चीन की इकोनॉमिक ग्रोथ 2.8 फीसदी होगी। इसके लिए बीजिंग की जोरी कोविड पॉलिसी और रियल एस्टेट क्राइसिस का हवाला दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले इसी साल अप्रैल में विश्व बैंक का अनुमान था कि चीन की अर्थव्यवस्था 5 फीसदी की विकास दर हासिल कर लेगी।

प्रोडक्शन और सप्लाई चेन बुरी तरह बाधित 
चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के तहत बड़े सेंटर्स में आंशिक या पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया गया, जिसका बिजनेस पर नकारात्मक असर पड़ा। इस साल में कई शहरों में कोरोना के मामले बढ़ते नजर आए। इसके साथ ही लॉकडाउन के तहत कड़ी पाबंदियां लागू की गईं। इतनी सख्त पॉलिसी के चलते बहुत से लोगों का रोजगार चला गया। सर्विस सेक्टर में सबसे ज्यादा लोग बेरोजगार हुए। लॉकडाउन के चलते देश की प्रोडक्शन और सप्लाई चेन बुरी तरह बाधित हुई, जिसका सीधा असर अर्थव्यवस्था पर पड़ा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.