बर्फ से ढंकी दिल्ली कैसी दिखती है? नोएडा के रिसर्चर ने AI की मदद से दिखाई तस्वीरें, लोग भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके
Updated on
06-01-2023 08:45 PM
नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे और शीतलहर के चलते लोगों का बुरा हाल है। राजधानी दिल्ली तो शिमला मसूरी से भी ज्यादा ठंडी है। कई इलाकों में तो न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। ऐसे में आप कल्पना करें कि राजधानी दिल्ली अगर पूरी बर्फ से ढंक जाए तो कैसा दृश्य होगा। नोएडा के रहने वाले एक रिसर्चर ने आर्टिफिशयल इंटिलिजेंस की मदद से कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं। इसमें इस तकनीक की मदद से बर्फ से ढंकी राजधानी दिल्ली की कल्पना की गई है जो दिखने में काफी खूबसूरत है।
अंशुमान ने बताया कि कितने काम का है AI नोएडा के रहने वाले रिसर्चर अंशुमान चौधरी पेशे से फुल टाइम पॉलिसी रिसर्चर हैं। अपने खाली समय में वह पेंटिंग, फोटोग्राफी और फिल्ममेकिंग के अपने शौक को पूरा करते हैं। इसी कड़ी में अंशुमान ने बर्फ से ढंकी दिल्ली की तस्वीरें जारी की है। अंशुमान ने कहा कि AI के आने से हमारा समय काफी बच गया है। दिनभर और घंटो समय लगाने की जगह आप मिनटों में कोई भी काम कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे आज के युवा आर्टिस्ट के लिए यह AI एक शक्तिशाली टूल की तरह काम करता है। इसकी मदद से बहुत कम पैसों में भी काम किया जा सकता है। अपने ट्विटर हैंडल से तस्वीरें शेयर करते हुए रिसर्चर अंशुमान ने लिखा कि नई और पुरानी दिल्ली बर्फ से ढंकी हुई कैसी दिखेगी? मैंने हमेशा इसकी कल्पना की और अब AI ने इसमें मेरी काफी मदद की है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…