ऐसा क्या हुआ कि पाकिस्तान खुश हो गया और भारत 22 महीने के उच्चतम स्तर से फिसला
Updated on
13-01-2024 01:54 PM
नई दिल्ली: इन दिनों भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में हालात सब बढ़िया नहीं है। किसी रोज शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक (Sensex) नई ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं तो कभी गिर जाते हैं। बताया जाता है कि इस समय विदेशी पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स (Foreign Portfolio Investors) भारतीय शेयर बाजार पर ज्यादा मेहरबान नहीं हैं। तभी तो पांच जनवरी 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी कमी हुई है। इस सप्ताह अपना विदेशी मुद्रा भंडार 22 महीने के उच्चतम स्तर से फिसल गया। इसमें भारी, 5.89 अरब डॉलर की गिरावट हुई है। इसी के साथ अपना भंडार घट कर 617.30 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पहले लगातार सात सप्ताह तक इसमें बढ़ोतरी ही हुई थी।
कहां तक पहुंच गया डॉलर का भंडार
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक पांच जनवरी 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में भारी कमी हुई है। इस दौरान अपना भंडार $5.89 billion घट गया। यह बीते पांच महीने में सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले बीते सात सप्ताह के दौरान हुई लगातार बढ़ोतरी में अपना भंडार 32.9 अरब डॉलर बढ़ा था। अब अपना भंडार $617.30 Billion का रह गया है। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
फॉरेन करेंसी एसेट्स में हुई कमी
रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) घटी हैं। बीते पांच जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान Foreign Currency Assets (FCAs) में $4.966 Billion की कमी हुई है। अब अपना एफसीए भंडार USD 546.650 Billion का रह गया है। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व भी घटा
बीते जनवरी महीने की पांच तारीख को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में भी कमी हुई है। इस सप्ताह Gold reserves में 839 Million डॉलर की कमी हुई है। अब अपना सोने का भंडार USD 47.489 Billion का रह गया है।
एसडीआर में भी हुई कमी
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर 67 Million डॉलर घट कर 18.29 बिलियन डॉलर तक गिर गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के मुद्रा भंडार में भी कमी हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें USD 26 Million की कमी हुई है। अब यह घट कर USD 48.66 Billion रह गया है।
पाकिस्तान में बढ़ा डॉलर का भंडार
पड़ोसी पाकिस्तान इस समय आर्थिक कंगाली से जूझ रहा है। विदेशी मुद्रा की हालत स्थिति ऐसी हो गई है कि इस समय वहां सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के आयात ही हो पा रहा है। किसी फालतू सामानों के आयात पर पैसे खर्च करने पर पाबंदी है। बीते सप्ताह भारत की तरह उसके विदेशी मुद्रा भंडार में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन मामूली। बीते पांच जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 36 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब वहां 13.220 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार हो गया है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…