'बेन स्टोक्स क्या होता है, मेरे बच्चे समझते हैं...' वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली-गौतम गंभीर को खूब सुनाया
Updated on
04-05-2023 07:32 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली और लखनऊ सुजर जायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर के बीच हुई मैदान पर बहस पर बहस जारी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच पूर्व धाकड़ ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने दोनों को खूब सुनाया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि बेन स्टोक्स (सहवाग का मतलब यहां गाली से था) का मतलब मेरे बच्चे भी समझते हैं।
उन्होंने क्रिकबज पर इस पूरे मामले पर बोलते हुए कहा- ये दोनों ही खिलाड़ी देश के आइकन हैं। विराट कोहली और गौतम गंभीर के लाखों बच्चे सपोर्टर हैं। वो उन्हें देखकर सीखते हैं। अगर ऐसे में ये लोग ऐसा व्यवहार मैच के दौरान करेंगे तो यह सही नहीं है। उन्होंने आईपीएल 2023 के सबसे बड़े विवाद पर खुलकर राय रखते हुए कहा कि ऐसे मामले आगे न हों, इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड किसी भी खिलाड़ी पर बैन भी लगा सकती है।
ऐसा नहीं है कि सहवाग ऐसा कहने वाले पहले एक्स क्रिकेटर हैं। उनसे पहले महान सुनील गावस्कर ने खुलकर कहा था कि उन्हें विवाद को लेकर जो सजा मिली वो कम है। इस तरह के विवाद आगे न हों, इसके लिए बोर्ड इनसे कुछ मैचों से बाहर रहने के लिए कहा सकता था। इस तरह उन्होंने बैन की ओर इशारा कर दिया। हालांकि, वह इन दोनों पर सीधे बैन लगाने की बात करने से बचते नजर आए, लेकिन उनके हावभाव से पता चल रहा था कि वह बेहद नाराज हैं।
उल्लेखनीय है कि लखनऊ में खेले गए आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में लखनऊ की पारी के दौरान अफगानिस्तानी क्रिकेटर नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच बहस हुई। इस दौरान अमित मिश्रा और अंपायर अलग करते नजर आए। मैच के बाद दोनों के बीच फिर बहस हुई। बात यहीं खत्म नहीं हुई। कोहली से काइल मायर्स कुछ बात कर रहे थे कि गौतम गंभीर उन्हें हटाते दिखे। इसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली आमने-सामने आ गए। इन दोनों के बीच लंबी गर्मागर्म बहस हुई थी। इससे पहले भी वह आईपीएल के दौरान ही भिड़ चुके हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…