टी20 में तबाही मचाने वाले सूर्यकुमार को वनडे में क्या हो गया है, आंकड़े देखकर कहेंगे टीम से बाहर करो
Updated on
20-01-2023 07:51 PM
नई दिल्ली: पिछले एक साल से भारतीय क्रिकेट में सिर्फ एक ही नाम की गूंज रही और वह हैं सूर्यकुमार यादव। दुनियाभर के गेंदबाजों के लिए सूर्या खौफ दूसरा नाम बन चुके हैं। मैदान के चारों दिशाओं में शॉट खेलने की उनकी काबिलियत के कारण उन्हें मिस्टर 360 का नाम दिया गया है। सूर्यकुमार इस कलेवर के बल्लेबाज हैं कि दुनिया के किसी भी मैदान पर वह गेंद को इतनी आसानी से स्टेडियम में पहुंचा देते हैं जैसे कि वह टेनिस बॉल से क्रिकेट खेल रहे हैं। यही कारण है कि वह टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं।
सूर्यकुमार टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 45 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 46.41 की औसत से 1548 रन बनाए। इस दौरान उनके खाते में तीन शतक और 13 अर्धशतक शामिल है। हालांकि वनडे फॉर्मेट की बात की जाए तो सूर्यकुमार अपना उस तरह का रंग नहीं दिखा पाए हैं जिस तरह का वह टी20 में धूम धड़ाका करते हैं। इस कारण वनडे में उनकी बल्लेबाजी को देखकर यह कहा जाने लगा कि क्या वह सिर्फ टी20 के बल्लेबाज हैं।
पिछले 10 वनडे पारियों में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव जिस तरह से टी20 फॉर्मेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी तांडव मचा रहे हैं उसके ठीक उलट वनडे में उनका प्रदर्शन काफी फीका नजर आया है। सूर्यकुमार की पिछली 10 पारियों में के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो देखकर यकीन नहीं होगा कि यह वहीं सूर्यकुमार हैं जो टी20 में गेंदबाजों का बुखार उतार रहे हैं।
वनडे में सूर्यकुमार यादव पिछले 10 मैच में सिर्फ 16.88 की औसत से सिर्फ 152 रन बना सके हैं। इस दौरान उन्होंने एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेली हैं जबकि उनके सर्वोच्च स्कोर की बात जाए तो वह 34 रन का रहा है। यही कारण है कि वनडे में सूर्यकुमार के इन आंकड़ों पर अब सवाल उठने लगे हैं।
टी20 में रहे हैं विध्वंसक
वनडे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की अगर टी20 में आंकड़े को देखें तो आंखें चौंधिया जाएगी। इस फॉर्मेट में सूर्याकुमार ने वनडे की तरह 10 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 86.33 की औसत से रन बनाए हैं। सूर्यकुमार पिछली 10 टी20 पारियों में 518 रनों बना दिए। इस दौरान उनके खाते में दो शतक और चार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं गेंद को सीमा रेखा से पार पहुंचाने के मामले में भी वह सबसे आगे रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव पिछले 10 टी20 मुकाबलों में 29 छक्के और 47 चौके भी लगाए। ऐसे में वनडे अगर तुलना करें तो इसमें कोई शक नहीं है कि सूर्यकुमार का टी20 रिकॉर्ड उससे कहीं बेहतर हो चला है।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…