जो देखा वो सच नहीं... गौतम गंभीर और नवीन उल हक से भिड़ंत पर विराट कोहली का पहला रिएक्शन
Updated on
02-05-2023 09:15 PM
लखनऊ: आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में विराट कोहली की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी नवीन उल हक और कोच गौतम गंभीर से हो गई थी। मैच के बाद तमाम वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी बनाते हुए पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा- जो भी कुछ हम सुनते हैं वे विचार होते हैं, तथ्य नहीं। हम जो कुछ भी देखते हैं वह एक दृष्टिकोण है, सत्य नहीं। (Everything we hear is an opinion, not a fact. Everything we see is a perspective, not the truth.- Marcus Aurelius) दरअसल, यह रोम के सम्राट मार्कस ऑरेलियस रोम का कोट है।
विराट कोहली शायद यहां कहना चाहते हैं कि पूरे मामले को लेकर जो कुछ भी समझा जा रहा है वह पूरा सच नहीं है। सोमवार को हुए आईपीएल के एक मुकाबले में मैदान पर विराट कोहली, नवीन उल हक और फिर मैच खत्म होने के बाद लखनऊ के कोच गौतम गंभीर से भिड़ंत हुई थी। यह हर किसी के लिए हैरान करने वाला था। एक मेंटॉर और कोच के रूप में गौतम गंभीर से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं कर सकते।
दूसरी ओर, विराट कोहली की महान सचिन तेंदुलकर से तुलना होती है। उनसे भी ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं होती है। कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें युवा अपना हीरो मानते हैं। इस तरह के मामले उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मैच की बात करें तो विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों से हरा दिया। मैच लो स्कोरिंग रहा। बैंगलोर ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 126 रन बनाए थे, जबकि लखनऊ की टीम 108 रनों पर ढेर हो गई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…