क्या हो अगर नीसा देवगन को भगाकर ले जाएं आर्यन खान? जब Koffee With Karan में काजोल का जवाब सुन डर गए थे शाहरुख
Updated on
21-04-2023 08:03 PM
काजोल और शाहरुख खान हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन ऑनस्क्रीन कपल्स में से हैं। पर्दे पर दोनों की जोड़ी जब भी आई है, धमाल मचा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या हो अगर भविष्य में दोनों की जिंदगी आपस में जुड़ जाए। मतलब, क्या हो अगर शाहरुख के साहबजादे आर्यन खान और काजोल की लाडली नीसा देवगन के बीच 'कुछ कुछ होता है' शुरू हो जाए? यकीनन, हम में से किसी ने ऐसा शायद ही कभी सोचा हो, लेकिन करण जौहर ने यह सपना बहुत पहले देख लिया था। इतना ही नहीं, अपने शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में उन्होंने सामने बैठे काजोल और शाहरुख से यह पूछ भी लिया था कि क्या हो, अगर किसी दिन आर्यन खान, नीसा देवगन को भागकर ले जाएं?
Karan Johar के चैट शो के इस एपिसोड में काउच पर 'कुछ कुछ होता है' के स्टार्स यानी शाहरुख, काजोल और रानी बैठे हुए थे। रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने Aryan Khan और Nysa Devgn से जुड़ा यह सवाल काजोल से पूछा था। इस पर काजोल का रिएक्शन बड़ा मजेदार था। रैपिड फायर राउंड था, इसलिए काजोल ने झट से इसका जवाब दिया। लेकिन मजेदार बात यह रही कि शाहरुख पहले तो हंसते रहे, लेकिन फिर उन्होंने कहा कि उनकी बोलती बंद हो गई है। ऐसे जैसे उनके पास कोई जवाब ही न हो।
काजोल बोलीं- दिलवाले दूल्हे ले जाएंगे
मामला साल 2007 का है। होस्ट के तौर पर करण ने Kajol से पूछा, आप कैसे रिएक्ट करेंगी, अगर आपको यह पता चले कि आज से 10 साल बाद आर्यन खान आपकी बेटी नीसा को लेकर भाग गए हैं? काजोल ने सेकेंड भर की देरी के साथ झट से जवाब दिया, 'मैं ये कहूंगी कि... दिलवाले दूल्हे ले जाएंगे।' काजोल यह जवाब देकर हंसने लगी। शाहरुख भी हंसने लगे। लेकिन फिर उन्होंने कहा कि यह सोचकर भी उन्हें स्ट्रेस हो रहा है।
शाहरुख बोले- मैं तो इस सोच से ही डर गया हूं
Shahrukh Khan ने कहा, 'मैं तो यह सोचकर ही चिंता में पड़ गया हूं। मैं काजोल के साथ रिश्ता जुड़ने के खयाल से ही डर गया हूं।' शाहरुख की यह बात सुनकर रानी, काजोल और यहां तक कि करण जौहर भी खिलखिलाकर हंस पड़े।
आर्यन बनेंगे राइटर, एक्ट्रेस बनने की तैयारी में नीसा
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को 'बाजीगर' फिल्म से ही खूब पसंद किया गया है। इसके बाद दोनों ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में जैसे दुनिया जीत लिया। इनके बच्चों की बात करें तो आर्यन खान जल्द ही बतौर पर राइटर इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। वह नेटफ्लिक्स के साथ फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। जबकि नीसा देवगन इस वक्त इंडस्ट्रीज की पार्टीज में अपने ग्लैमरस अवतार से खूब सुर्खियां बटोरती हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…