Select Date:

ऑस्ट्रेलिया को किस बात का खौफ? मेलबर्न और सिडनी टेस्ट के लिए 4 नए खिलाड़ियों की एंट्री

Updated on 20-12-2024 02:24 PM
मेलबर्न: भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन कड़ी टक्कर मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली का माहौल है। अक्सर 12 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने और बहुत कम बदलाव के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट ने न केवल टीम में बदलाव किए हैं, बल्कि 3 अतिरिक्त प्लेयरों को भी टीम में शामिल किया गया। ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के बाकी बचे मैचों के लिए ओपनर नाथन मैकस्वीनी को टीम से बाहर कर दिया है। पर्थ में सीरीज के पहले मैच में डेब्यू करने वाले मैकस्वीनी ने अब तक तीन टेस्ट मैचों में 10, 0, 39, 10*, 9 और 4 रन बनाए हैं। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट का आगाज 26 दिसंबर से हो रहा है, जो मेलबर्न में खेला जाना है।

नाथन मैकस्वीनी की जगह सैम कोनस्टास ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल
ऑस्ट्रेलिया ने 19 वर्षीय न्यू साउथ वेल्स के ओपनर सैम कोनस्टास को टीम में शामिल किया है। कोनस्टास सीरीज से पहले डेविड वॉर्नर की जगह टीम में शामिल होने की दौड़ में थे, लेकिन मैनेजमेंट ने प्रैक्टिस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले मैकस्वीनी पर भरोसा जताया था, लेकिन वह भरोसे पर कायम नहीं रहे। कोनस्टास को पिछले महीने इंडिया-ए के खिलाफ नाबाद 73 रन और प्रधानमंत्री एकादश के लिए पिंक बॉल वार्म-अप गेम में 107 रन बनाने की वजह से मौका मिला है।
सैम को इसलिए किया गया टीम में शामिल
यही नहीं, उन्होंने इस महीने की शुरुआत में शेफील्ड शील्ड में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यू साउथ वेल्स के लिए 88 रन और तीन दिन पहले बिग बैश लीग में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में ओपनिंग करते हुए सिडनी थंडर के लिए 27 गेंदों में 56 रन बनाए थे। चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा- सैम को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उनकी बल्लेबाजी की शैली अलग पहचान देती है और हम उनके खेल को और बेहतर होते देखने के लिए उत्सुक हैं।

जोश हेजलवुड की जगह सीन एबॉट और जे. रिचर्डसन को मौका
जोश हेजलवुड के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने ब्यू वेबस्टर के साथ तेज गेंदबाज सीन एबॉट को भी वापस लाया है। उन्होंने जे. रिचर्डसन को भी टीम में शामिल किया है। इस पर जॉर्ज बैली ने कहा- जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में रिचर्डसन तेज गेंदबाजी में और विकल्प प्रदान करते हैं। घरेलू गर्मियों के शुरुआती हिस्से में उनकी सफल वापसी देखना सुखद रहा है। बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। यह सीरीज तय करेगी कि कौन WTC के फाइनल में पहुंचेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.