Select Date:

क्या है कॉलर नेम प्रेजेंटेशन, जिसकी TRAI ने की सिफारिश, मिलेगी ट्रूकॉलर जैसी सुविधा

Updated on 24-02-2024 01:41 PM
नई दिल्ली: अब आने वाले समय में आपको अनचाही कॉल (Spam Calls) से छुटकारा मिलने वाला है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने कॉलर नेम प्रेजेंटेशन (CNP) की सिफारिश की है। इसमें आपको ट्रूकॉलर जैसी सुविधा मिलेगी। इस सर्विस के शुरू होने पर ग्राहक अपने फोन की स्क्रीन पर कॉलर का नाम देख सकेंगे। ट्राई ने कहा है कि सरकार को एक तय तारीख के बाद भारत में बेचे जाने वाले सभी फोन में सीएनएपी यानी कॉलर नेम प्रेजेंटेशन की सुविधा देने के लिए दूरसंचार कंपनियों को उपयुक्त निर्देश जारी करना चाहिए। मोबाइल फोन का कनेक्शन लेते समय भरे जाने वाले ग्राहक आवेदन पत्र (CAF) में दिए गए नाम और पहचान जानकारी का इस्तेमाल सीएनएपी सर्विस के दौरान किया जा सकता है।

अनचाही कॉल्स से मिलेगी राहत


अभी देश में ट्रूकॉलर, स्मार्टफोन टूल और भारत कॉलर जैसे ऐप कॉल करने वाले शख्स की पहचान की सुविधा देते हैं। लेकिन ये सर्विस लोगों से जुटाए गए आंकड़ों पर आधारित है। यह हमेशा विश्वसनीय नहीं होती है। लेकिन कॉलर नेम प्रेजेंटेशन से लोगों को अनचाही कॉल्स से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलेगी।

ऐसे मिलेगी सुविधा


यह सुविधा ग्राहक के अनुरोध पर ही सभी दूरसंचार कंपनियां मुहैया कराएंगी। अभी तक मोबाइल पर कॉल करने वाले शख्स का नाम लिखकर नहीं आता है। अभी सिर्फ नंबर दिखाई देता है। लेकिन कॉलर नेम प्रेजेंटेशन की सुविधा के बाद कॉल करने वाले हर शख्स का नाम लोगों के मोबाइल पर दिखाई देगा। ऐसे में लोगों को अनचाही कॉल्स से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। सीएनएपी सुविधा शुरू होने के बाद ग्राहक अपने फोन की स्क्रीन पर कॉलर का नाम देख सकेंगे।
दूरसंचार नियामक ने सुझाव दिया कि सभी एक्सेस सेवा प्रदाता अपने टेलीफोन ग्राहकों को उनके अनुरोध पर सीएनएपी सेवा मुहैया कराएं। ट्राई ने नवंबर, 2022 में इस संबंध में एक परामर्श पत्र जारी कर हितधारकों, जनता और उद्योग की टिप्पणियां मांगी थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.