भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में क्या होती है चर्चा, जानें इनसाइड स्टोरी
Updated on
14-10-2023 03:27 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी लगभग एक जैसा ही बयान देते हैं। दोनों तरफ से कहा जाता है कि हम भारत-पाकिस्तान के मैच को आम मैच की तरह लेते हैं। लेकिन इस मैच का दबाव अलग ही होता है। मैदान पर उसका असर भी दिख जाता है। अब एक बार फिर दोनों टीमों की टक्कर होने वाली है। इससे पहले सभी यह जानना चाहते हैं कि भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में क्या होता है।
अकरम ने सुनाई थी इनसाइड स्टोरी
भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी टीम की ड्रेसिंग रूम में क्या चर्चा होती है, इसके बारे में वसीम अकरम ने एक इंटरव्यू में बताया था। वसीम ने कहा था कि जब वह खेलते थे तो 10 मिनट की मीटिंग में 9 मिनट सिर्फ सचिन तेंदुलकर के बारे में ही बात होती थी। हो भी क्यों ना, सचिन वो खिलाड़ी रहे हैं जिसने पाकिस्तान को हमेशा परेशान किया है। 1992, 2003 और 2011 वर्ल्ड कप में हुए भारत-पाक के मुकाबले में सचिन तेंदुलकर मैन ऑफ द मैच थे। तो साफ है कि पाकिस्तानियों के अंदर सचिन का कितना खौफ था।
इसके साथ ही पाकिस्तान गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को चोटिल करने के प्लान से भी उतरते हैं। उनका फोकस शरीर पर गेंद मारने का होता है। एक बार खुद शोएब अख्तर ने यह खुलासा किया था।
अब फोकस किस पर करें?
अब भारतीय टीम के हालात अलग है। लेकिन पाकिस्तान का फोकस अभी भी सिर्फ और सिर्फ भारतीय बल्लेबाजों को रोकने पर होता है। पहले सिर्फ सचिन थे लेकिन अब एक से बढ़कर एक धुरंधर हैं। रोहित शर्मा को आउट करने पर विराट कोहली कूट देंगे। विराट नहीं चले तो केएल राहुल हैं। शुभमन गिल हैं, हार्दिक पंड्या हैं। गेंदबाजी में कुलदीप यादव ऐसा हथियार है जिसका पाकिस्तान को पास तोड़ ही नहीं है। अब पाकिस्तान टीम को हर किसी के लिए अलग प्लान बनाना पड़ता होगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…