इजरायल का सीक्रेट स्पेस लेजर हथियार क्या है, रक्षा मंत्री ने किया ऐलान, खत्म कर सकता है सैटेलाइट
Updated on
01-07-2026 01:44 PM
तेल अवीव: इजरायल एक सीक्रेट लेजर हथियार तैयार कर रहा है, जो धरती से दूर अंतरिक्ष में हमला करने में सक्षम होगा। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने सोमवार को इस बारे में घोषणा की। काट्ज ने सैन्य पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह एक ऐसा सिस्टम होगा जो फिलहाल किसी भी देश के पास नहीं है। काट्ज ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए 'हम बेहतरीन दिमागों को अपनी टीम में शामिल कर रहे हैं।'
इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा, "आज तक किसी भी देश के पास अंतरिक्ष में हमले करने की क्षमता नहीं है। हमें इस क्षमता के मामले में दुनिया का अग्रणी देश बनना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि अगर इजरायल ऐसा कर लेता है तो इजरायली सेना को भारी संसाधनों वाले हमारे दुश्मनों पर बढ़त मिलेगी।
पहली बार काट्ज ने किया स्पेस लेजर का जिक्र
यह पहली बार है जब इजरायली रक्षा मंत्री ने खास तौर पर स्पेस लेजर बनाने की बात कही है। इसके पहले बीते गुरुवार को काट्ज ने कहा था कि इजरायल अंतरिक्ष से हमला करने की क्षमता करने वाला प्रमुख देश बनने के लिए प्रतिबद्ध है। इजरायल ने लेजर हथियार में पहले ही खास क्षमता हासिल की है। उसने जमीन से हमला करने वाला लेजर हथियार आयरन बीम विकसित किया है।
क्या स्पेस में हमला करने वाला होगा पहला देश?
हालांकि, काट्ज का यह कहना कि इजरायल यह क्षमता हासिल करने वाला पहला देश बनेगा, पूरी तरह सही नहीं है। अमेरिका, रूस और चीन के पास अलग-अलग तरह की एंटी सैटेलाइट क्षमताएं हैं। इजरायल के एरो-3 एंटी बैलिस्टिक सिस्टम के बारे में भी माना जाता है कि वह अंतरिक्ष में लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। हालांकि, अंतरिक्ष में हमला करने वाले हथियारों का मुद्दा बेहद संवेदनशील है। शीत युद्ध के समय से ही अंतरिक्ष में हथियारोंकरण को होड़ रोकने या इसे युद्ध का मैदान बनने से रोकने की घोषित इच्छा रही है।
लेजर हथियार नष्ट कर सकता है सैटेलाइट
रिपोर्टों के अनुसार, लेजर से दुश्मन के सैटेलाइट नष्ट किए जा सकते हैं और अंतरिक्ष में हमलों से पैदा हुए मलबे को जलाकर खत्म किया जा सकता है। बीते सप्ताह और अब काट्ज के बयान किसी भी सीनियर इजरायली अधिकारी की ओर से अब तक के सबसे साफ बयान हैं। कथित तौर पर इजरायल का स्पेस लेजर प्रोजेक्ट आयरन बीम डिफेंस सिस्टम की टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई और जानकारी नहीं दी गई है।
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट तब तक नहीं…
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…