Select Date:

क्या है राष्ट्रीय कार्यकारिणी? पार्टी कैसे करती है सबसे बड़े फैसले, जानिए

Updated on 16-01-2023 05:34 PM
भाजपा के तमाम दिग्गजों का दिल्‍ली में जमावड़ा लगा है। मौका है पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का। सोमवार से NDMC भवन में शुरू होने वाली बैठक में बीजेपी आगे की रणनीति तय करेगी। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को विस्तार मिल सकता है। साथ ही चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बीजेपी की सर्वोच्च इकाई है। सभी बड़े फैसले इसकी बैठकों में होते हैं। बीजेपी की दिशा तय करने में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भूमिका का अंदाजा इसके सदस्यों से लगाएं। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर लालकृष्ण आडवाणी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हैं। आइए समझते हैं कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी क्या है और कैसे काम करती है।

बीजेपी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी क्‍या है?

बीजेपी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी उसकी सर्वोच्‍च इकाई है। इसमें कुल 80 सदस्‍य होते हैं। इनके अलावा 50 स्‍पेशल इनवाइटी सदस्‍य और 179 परमानेट इनवाइटी मेम्‍बर्स होते हैं। इन सदस्‍यों में विभिन्‍न राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री, पूर्व सीएम, राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता, राष्‍ट्रीय मोर्चों के प्रमुख, प्रदेश प्रभारी, सह-प्रदेश प्रभारी समेत संगठन से जुड़े अहम व्‍यक्ति होते हैं। परिपाटी है कि राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष को राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की रजामंदी लेने के बाद ही फैसले करने होते हैं।

भाजपा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा पार्टी शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्री व पांच उपमुख्यमंत्री, 35 केंद्रीय मंत्री, 17 राज्यों में पार्टी के सदन के नेता सहित करीब 350 नेता शामिल होंगे। बीजेपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की सूची है। इसके अनुसार, भाजपा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल प्रमुख सदस्‍य इस प्रकार हैं:

  • नरेंद्र मोदी
  • लाल कृष्‍ण आडवाणी
  • डॉ मुरली मनोहर जोशी
  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • नितिन गडकरी
  • पीयूष गोयल
  • विशाल जॉली
  • कन्ना लक्ष्मीनारायणन
  • किरेन रिजिजू
  • बिजॉया चक्रवर्ती
  • रविशंकर प्रसाद
  • गिरिराज सिंह
  • भागीरथी देवी
  • नित्यानंद राय
  • सरोज पांडे
  • अजय चंद्राकर
  • लता उसेंदी
  • डॉ हर्षवर्धन
  • डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर
  • मीनाक्षी लेखी
  • रमेश बिधुरी
  • मनोज तिवारी
  • श्रीपाद यसो नाइक
  • पुरुषोत्तम रुपाला
  • मनसुख मंडाविया
  • भूपेंद्र यादव
  • कृष्णपाल गुर्जर
  • सुनीता दुग्गल
  • अनुराग ठाकुर
  • जितेंद्र सिंह
  • प्रहलाद जोशी
  • निर्मला सीतारमण
  • वी मुरलीधरन
  • कुम्मनम राजशेखरन
  • नरेंद्र सिंह तोमर
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • नरोत्तम मिश्रा
  • प्रकाश जावड़ेकर
  • डॉ विनय सहस्रबुद्धे
  • चित्रा किशोर वाघ

बीजेपी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी कितनी ताकतवर है?

बीजेपी में होने वाला हर बड़ा फैसला राष्ट्रीय कार्यकारिणी से होकर गुजरता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पास पार्टी अध्‍यक्ष को हटाने की शक्ति है। बीजेपी के संविधान में संशोधन का अधिकार भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी को दिया गया है। पार्टी के लिए नए नियम तय करने का जिम्मा भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का है। अमूमन राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकों में सर्वसम्मति से फैसले होते हैं। कभी मतभेद उभरे तो मतदान भी होता है। भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक साल में कम से कम तीन बार होनी चाहिए। पार्टी का नीति निर्धारण भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के जरिए होता है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्‍ली बैठक में क्‍या होगा?

2024 लोकसभा चुनाव पर फोकस रहेगा। उससे पहले कर्नाटक, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हैं। उनके विषय में भी चर्चा हो सकती है। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। सोमवार को बैठक की शुरुआत अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन से होगी। समापन मंगलवार को पीएम मोदी के भाषण से किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.