भारतीय सरजमीं पर कैसा है वनडे में पाकिस्तान का रिकॉर्ड, विश्व कप से पहले जान लीजिए यह रिकॉर्ड
Updated on
30-09-2023 02:55 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। हालांकि फैंस को जिस मैच का बेसब्री से इंतजार है वह खेला जाएगा 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में और यह मुकाबला होगा भारत और पाकिस्तान के बीच।
भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से बायलेटरल सीरीज नहीं खेली गई है। ये दोनों टीमें एशिया कप या फिर आईसीसी के इवेंट में ही एक दूसरे से टकराती है। ऐसे में फैंस इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले को देखने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। खास कर तब जब यह मैच भारतीय सरजमीं पर हो रही हो।
आईसीसी विश्व कप कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की टीम ने 7 साल बाद भारत पहुंची है। ऐसे में आइए जानते हैं वनडे में भारतीय सजरजमीं पर कैसा है पाकिस्तान क्रिकेट टीम का रिकॉर्ड।
कैसा है भारत में पाकिस्तान का वनडे में रिकॉर्ड?
भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी क्रिकेट के मैदान पर एक दूसरे से भिड़ती है तो मुकाबला रोमांचक ही होता है। हालांकि भारतीय सरजमीं पर अगर रिकॉर्ड को देखा जाए तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम थोड़ी बेहतर नजर आती है। भारत के घर में पाकिस्तानी टीम कुल 30 वनडे मैचों में मैदान पर उतरी है। इस दौरान पाकिस्तानी टीम ने कुल 19 मुकाबले में जीत हासिल की जबकि भारत को सिर्फ 11 मैचों में मिली है।
हालांकि वनडे विश्व कप में अगर रिकॉर्ड को देखें तो उसमें टीम इंडिया पाकिस्तान पर भारी रही है। भारत में पाकिस्ता की टीम कुल दो बार वनडे विश्व कप के लिए मैदान उतरी। पहली बार 1996 में मोहम्मद अजहरुद्दिन की कप्तानी के खिलाफ और दूसरी बार 2011 विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ। दोनों ही बार पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ उसके घर में मुंह की खानी पड़ी।
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भी टीम इंडिया भारतीय सरजमीं पर वनडे विश्व कप में अजेय रहने के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखेगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…