क्या है DLS मेथड जिससे बारिश के बावजूद भी जीता भारत, मायूस हुआ आयरलैंड
Updated on
19-08-2023 02:09 PM
डबलिन: जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मेजबान आयरलैंड को जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में डकवर्थ लुईस मेथड के चलते 2 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में आयरलैंड ने 7 विकेट पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए थे। भारत ने इसके जवाब में 6.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए थे। इसके बाद मैच में बारिश हो गई, जोकि रुकि नहीं। वहीं डकवर्थ लुईस के चलते भारत 2 रन से आगे था। ऐसे में जीत भी भारत की ही हुई।
अब बहुत फैंस के मन में डकवर्थ लुईस मेथड को लेकर काफी सवाल होते हैं, कि आखिर यह कौनसा मेथड है जिससे दो टीमों का हारना जीतना तय होता है। यह फिर यह काम कैसे करता है। काफी बार इसकी आलोचना भी होती है। तो आइये आपको DLS मेथड के बारे में विस्तार से बताते हैं।
क्या है डकवर्थ लुईस मेथड? डकवर्थ-लुईस मेथड (डीएलएस) मैथमेटिकल फॉर्मूलेशन है जिसे मौसम या अन्य परिस्थितियों से बाधित सीमित ओवरों के क्रिकेट मैच में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए लक्ष्य कैलकुलेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मेथड दो अंग्रेजी सांख्यिकीविदों (Statisticians), फ्रैंक डकवर्थ और टोनी लुईस द्वारा तैयार किया गया था। सबसे पहले इसे 1997 में पेश किया गया था और 1999 में आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आधिकारिक रूप से डकवर्थ लुईस मेथड को अपनाया गया था।
डकवर्थ-लुईस मेथड में गणना बचे हुए ओवर और बचे हुए विकेट पर निर्भर करती है। मैच के दौरान इसी को ध्यान में रखकर कोई टीम अपने खेल को तेज या धीमा करती है। इसलिए, डकवर्थ-लुईस मेथड भी इन दोनों कारक पर निर्भर करता है। इसके लिए डकवर्थ-लुईस विधि में एक टेबल बनाया गया है। रन, ओवर या विकेट का मूल्य इसमें बचे हुए ओवर और विकटों पर निर्भर करता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…