Select Date:

गुरुग्राम मेट्रो रेल प्रोजेक्‍ट क्‍या है जिसकी पीएम मोदी ने रखी नींव जानिए कितना होगा खर्च, कैसे बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Updated on 17-02-2024 12:59 PM
नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कई रेल प्रोजेक्‍टों की आधारशिला रखने के साथ कुछ को राष्‍ट्र को समर्पित किया। उन्‍होंने रेवाड़ी में गुरुग्राम मेट्रो रेल प्रोजेक्‍ट की आधारशिला भी रखी । इसे लगभग 5,450 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह मेट्रो लाइन करीब 28.5 किलोमीटर की होगी। इसके जरिये मिलेनियम सिटी सेंटर को उद्योग विहार फेज-5 से जोड़ा जाएगा। यह साइबर सिटी के पास मौलसारी एवेन्यू स्टेशन पर रैपिड मेट्रो रेल गुरुग्राम के मौजूदा मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेगी। पीएम ने इस दौरान रोहतक-महम-हांसी खंड पर ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कई रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी है। कुछ को राष्ट्र को समर्पित किया। जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई उनमें रेवाड़ी-कठुवास रेल लाइन (27.73 किलोमीटर), कठुवास-नारनौल रेल लाइन (24.12 किलोमीटर), भिवानी-डोभ भाली रेल लाइन (42.30 किलोमीटर) और मनहेरू-बवानी खेड़ा रेल लाइन (3150 किमी) का दोहरीकरण शामिल है।

इस रेल लाइन को क‍िया राष्‍ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री ने रोहतक-मेहम-हांसी रेल लाइन (68 किलोमीटर) राष्ट्र को समर्पित किया। इससे रोहतक और हिसार के बीच यात्रा का समय कम होगा। उन्होंने रोहतक-मेहम-हांसी खंड पर ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। इससे रोहतक और हिसार क्षेत्र में रेल संपर्क में सुधार होगा और रेल यात्रियों को फायदा होगा।

क्‍या है गुरुग्राम मेट्रो रेल प्रोजेक्‍ट?

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला भी रखी जिसे करीब 5,450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। करीब 28.5 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली यह परियोजना मिलेनियम सिटी सेंटर को उद्योग विहार फेज-5 से जोड़ेगी और साइबर सिटी के पास मौलसारी एवेन्यू स्टेशन पर रैपिड मेट्रो रेल गुरुग्राम के मौजूदा मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेगी।
बयान के मुताबिक, यह परियोजना लोगों को विश्वस्तरीय पर्यावरण के अनुकूल त्वरित शहरी परिवहन प्रणाली प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.