फास्टैग का क्या करें
आरबीआई के नए फैसले के बाद ग्राहक एक मार्च से ग्राहक पेटीएम पर फास्टैग सर्विस में बचे हुए अपने बैलेंस का इस्तेमाल कर सकेंगे। लेकिन फास्टैग अकाउंट में और पैसे नहीं डाल पाएंगे। वहीं ऐसे दुकानदार जो पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट में पैसे रिसीव करते हैं वह पेमेंट हासिल नहीं कर पाएंगे।
पेटीएम ने कही ये बात
पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशन यानी ओसीएल के मुताबिक, पेटीएम पेमेंट्स बैंक आरबीआई के निर्देशों के अनुपालन के लिए काम कर रही है और अब ये काम और तेज़ी से किए जाएंगे। ओसीएल आने वाले समय में पेटीएम पेमेंट्स बैंक नहीं बल्कि दूसरे बैंकों के साथ काम करेगा। कंपनी थर्ड पार्टी बैंकों के साथ अपने मौजूदा संबंधों का विस्तार करेगी। कस्टमर अपनी मौजूदा राशि का इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं। ओसीएल की ऑफलाइन मर्चेंट भुगतान नेटवर्क पेशकश जैसे पेटीएम क्यूआर, पेटीएम साउंडबॉक्स, पेटीएम कार्ड मशीन पहले की तरह जारी रहेगी।
