फिल्मों पर बेवजह बोलने की क्या जरूरत... पीएम मोदी ने बड़बोले BJP नेताओं को दी नसीहत
Updated on
18-01-2023 06:05 PM
नई दिल्ली: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं को कई संदेश दिए। इनमें कई सुझाव और कुछ नसीहतें भी थीं। पीएम मोदी ने नेताओं को गलत बयानबाजी से बचने की सलाह दी। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि हम सारे दिन काम करते हैं और कुछ लोग किसी फिल्म पर बयान दे देते हैं। इसके बाद इसकी चर्चा पूरे दिन मीडिया में होती है और वही चलता रहता है। पीएम मोदी ने कहा कि नेताओं को बेवजह के बयानों से बचना चाहिए। हालांकि पीएम मोदी ने न ही किसी नेता का नाम लिया और न ही किसी फिल्म का। हालांकि जैसे ही यह खबर सामने आई लोग इसे पठान फिल्म से जोड़कर देखने लगे। पठान फिल्म के गाने पर हाल ही में काफी बवाल मचा था और पार्टी के कुछ नेताओं ने इस पर अपना विरोध भी जताया था।
यह खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि यह बात जरूर नरोत्तम मिश्रा के लिए कही गई होगी। फिल्म पठान को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया था। फिल्म पठान इसी महीने रिलीज होने वाली है और इसके एक गाने पर काफी बवाल हो रहा है। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से पसमांदा मुसलमानों, बोहरा मुस्लिमों तक पहुंच बनाने को कहा। पीएम मोदी ने ईसाई वोट बैंक को लेकर भी संदेश दिया। पीएम ने कहा कि कोई हमें वोट दे या ना दें लेकिन सबसे संपर्क बनाएं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत के जीवन का सर्वोत्तम समय आने वाला है, इसलिए ऐसे समय में देश के विकास में योगदान देने के लिए सभी को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं से यह आह्वान भी किया कि वे अमृत काल को कर्तव्य काल में परवर्तित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दें, तभी देश को तेजी से आगे ले जाया जा सकता है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा अब केवल एक राजनीतिक आंदोलन नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक आंदोलन में रूपांतरित हो गया है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…