कितनी है 22 साल की मनु भाकर की नेटवर्थ? सरकार ने ट्रेनिंग पर ही खर्च कर डाले थे 2 करोड़
Updated on
29-07-2024 02:34 PM
नई दिल्ली: मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह पेरिस ओलिंपिक में भारत का पहला मेडल भी था। इसके साथ ही 22 साल की मनु भाकर ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। इससे पहले राजवर्धन सिंह राठौर, अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग और विजय कुमार ने भारत के लिए शूटिंग में ओलिंपिक मेडल जीते थे।
कितनी है मनु भाकर की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मनु भाकर की नेटवर्थ करीब 12 करोड़ रुपये है। इसमें उनकी प्रतियोगिताओं से कमाई के साथ ही विज्ञापन और अन्य चीजें शामिल हैं। 2018 में मनु ने यूथ ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद हरियाणा सरकार ने उन्हें दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। मनु भाकर ने सोशल मीडिया पर इन वादों को 'जुमला' कहा था। मनु के मेडल जीतने के बाद यह ट्वीट काफी वायरल हुआ है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाकर के पिता ने उनके शूटिंग करियर की शुरुआत के लिए 1.5 लाख रुपये लगाए थे। आगे चलकर ओलिंपिक गोल्ड क्वेस्ट (OGQ) ने भी उनका साथ दिया। OGQ एक गैर-लाभकारी संगठन है जो भारतीय एथलीटों को ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने में मदद करता है।
सरकार ने खर्च किए दो करोड़ रुपये
मनु भाकर के ओलिंपिक मेडल जीतने के बाद खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि उनकी ट्रेनिंग पर करीब 2 करोड़ रुपए खर्च किए गए। उन्होंने बताया- मनु भाकर की ट्रेनिंग पर करीब 2 करोड़ रुपए खर्च किए गए। उन्हें ट्रेनिंग के लिए जर्मनी और स्विटजरलैंड भेजा गया। उन्हें मनचाहा कोच पाने के लिए वित्तीय मदद दी गई। हम सभी एथलीटों को यह इकोसिस्टम मुहैया करा रहे हैं ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…