Select Date:

बजट में इंडेक्सेशन बेनेफिट हटाने के पीछे असल मंशा क्या है? CBDT के चेयरमैन ने दिया जवाब

Updated on 26-07-2024 01:49 PM
नई दिल्ली: रियल एस्टेट से जुड़े लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस टैक्स की गणना में इंडेक्सेशन बेनेफिट को हटाने पर उठे सवालों पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) के चेयरमैन रवि अग्रवाल का कहना है कि नया सिस्टम अधिकतर मामलों में फायदेमंद है। इस पीछे असल मंशा टैक्स स्ट्रक्चर को सिंपल करने की थी। कॉस्ट ऑफ इंडेक्स वगैरह की कैलकुलेशन कई बार कॉम्प्लेक्स हो जाती है। अब इंडेक्शन हटने से प्रोसेस सिंपल हो गया है। अग्रवाल से खास बातचीत के मुख्य अंश:

इंडेक्सेशन बेनेफिट हटाने का विरोध हो रहा है। इनकम टैक्स विभाग ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों में प्रॉपर्टी का दाम अगर ढाई गुना या इससे अधिक बढ़ा हो तो नया सिस्टम फायदेमंद है, लेकिन कहा जा रहा है कि कई जगहों पर प्राइस इतनी नहीं बढ़ी है और वहां सेलर को नुकसान होगा। आपका क्या कहना है?
पिछले सालों में प्रॉपटी रेट्स जिस तरह बढ़े हैं, उस हिसाब से अधिकतर मामलों में नया सिस्टम फायदेमंद है। अगर कहीं पर प्राइस कम बढ़ी हो, तो इसकी वजह लोकेशन और प्रॉपर्टी की कंडिशन भी हो सकती है। हालांकि लॉन्ग टर्म में देखें तो ऐसे मामले बेहद कम होंगे। इंडेक्सेशन बेनेफिट हटाया गया है, तो इसके साथ LTCG टैक्स रेट भी 20% से घटाकर 12.5% किया गया है। इससे टैक्स देनदारी अधिकतर मामलों में पहले जितनी नहीं आएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.