Select Date:

ये कैसा ऑर्डर है? YSR सांसद को तेलंगाना HC से राहत पर बिफरा सुप्रीम कोर्ट, कहा- हमें यह स्वीकार नहीं

Updated on 22-04-2023 08:37 PM
नई दिल्‍ली:सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तेलंगाना हाई कोर्ट को कड़ी फटकार लगाई। हाई कोर्ट ने वाईएस विवेकानंद रेड्डी की हत्या के आरोपी YSR कांग्रेस पार्टी के सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी की गिरफ्तारी पर 25 अप्रैल तक रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट का आदेश 'नृशंस' और 'अस्वीकार्य' है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने पूछा कि 'HC ने यह किस तरह का आदेश पारित किया है?' पीठ ने मृतक की बेटी सुनीता नरेड्डी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा को सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई 24 अप्रैल को निर्धारित की। हाई कोर्ट ने 18 अप्रैल आदेश पारित किया था। आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के भाई विवेकानंद रेड्डी की 15 मार्च, 2019 की रात को कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई थी। लूथरा ने सुनीता नरेड्डी की ओर से दलील दी, 'मेरे पिता की हत्या हुई थी, घटना काफी परेशान करने वाली थी...।' सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह उच्च न्यायालय की कार्यवाही पर रोक लगाएगी और वह आदेश पर भी रोक लगा सकती है।


मृतक की बेटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उनके वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि HC का ऑर्डर अनिवाश रेड्डी को हाउस गेस्‍ट की तरह रखने का निर्देश सीबीआई को देने जैसा है। उन्‍हें न सिर्फ गिरफ्तारी से प्रोटेक्‍शन दी गई, बल्कि एजेंसी से कहा गया कि लिखित में सवाल पूछे जिनके जवाब चाहिए। कडपा सीट से सांसद अविनाश ने 17 अप्रैल को हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी।

क्राइम सीन के पास मिला सांसद के मोबाइल का लोकेशन

सीबीआई की तरफ से पेश वकील दविंदर पाल सिंह ने कहा कि आरोपी ने हत्‍या को हार्ट अटैक से मौत दिखाने की कोशिश की और मार्च 2019 में जल्‍दी-जल्‍दी में अंतिम संस्‍कार करवा दिया। उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सांसद के फोन का सिग्‍नल हत्‍या के दिन क्राइम सीन के पास पाया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, 'HC ने यह किस तरह का आदेश दिया है? हम HC के समक्ष कार्यवाही पर रोक लगाना चाहते हैं और सीबीआई को जांच पूरी करने के लिए 30 अप्रैल तक की मोहलत देते हैं।'

अविनाश रेड्डी की तरफ से पेश हुए सीनियर एडवोकेट रंजीत कुमार ने कहा कि अदालत सुनवाई को सोमवार तक के लिए टाल दे जिससे उन्‍हें जवाब दाखिल करने का वक्‍त मिल सके। SC राजी हो गया लेकिन HC के आदेश में उस हिस्‍से पर रोक लगा दी जिसमें CBI को केवल लिखित में संदिग्‍ध से पूछताछ करने को कहा गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.