Select Date:

ये रिश्ता क्या कहलाता है? उचानाकलां सीट पर रार के बीच दुष्यंत चौटाला कैसे निभाएंगे बीजेपी से दोस्ती

Updated on 07-06-2023 06:39 PM
चंडीगढ़: हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन में बगावत की खबरें निकलकर सामने आ रही हैं। यहां JJP सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला (dushyant chautala) की उचानाकलां सीट (Uchanakalan Assembly Seat) पर लेकर बवाल मचा हुआ है। हरियाणा के बीजेपी प्रभारी बिप्लब देब ने पार्टी नेता प्रेमलता को उचानाकलां सीट पर अगला विधायक बता दिया। इसके बाद दोनों पार्टी नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। इतना ही नहीं खुद डिप्टी सीएम तक ने बिप्लब देब पर निशाना साधते हुए यहां तक कह दिया कि पता नहीं किसी के पेट में क्यों दर्द हो रहा है?

गठबंधन रहे न रहे चौटाला तो वहीं से लड़ेंगे- JJP

जेजेपी नेताओं का बीजेपी पर पलटवार करते हुए बयान सामने आया है। जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि गठबंधन कोई एहसान या फ्री में नहीं हुआ है। यह तो हरियाणा राज्य के तेजी से विकास और स्थाई सरकार देने के लिए किया गया था। हमारा बीजेपी के साथ गठबंधन रहे या न रहे लेकिन दुष्यंत चौटाला तो उचाना से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

क्या बोले बीजेपी प्रभारी बिप्लब देब?

हरियाणा के बीजेपी प्रभारी बिप्लब देब ने जेजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारी पार्टी से गठबंधन कर जेजेपी ने कोई एहसान नहीं किया है। हमारी पार्टी ने जेजेपी के कई विधायकों को मंत्री बनाया है। देब ने कहा कि रही बात गठबंधन को बनाए रखने की तो इस पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। चौटाला के बयान पर बिप्लब देब ने फरीदाबाद कार्यक्रम में कहा कि मेरे पेट में कोई दर्द नहीं हो रहा है। दरअसल इससे पहले चौटाला ने कहा था कि किसी के पेट में दर्द हो रहा है तो मैं इसकी दवाई तो नहीं दे सकता हूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.