चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कौनसे नंबर की जर्सी पहनने वाले हैं संजू सैमसन? फ्रेंचाइजी ने खुद किया खुलासा
Updated on
19-11-2025 01:43 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की रिटेंशन डेडलाइन वाले दिन राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक बड़ी ट्रेड डील पक्की हुई थी। आरआर के लिए लंबे समय तक कप्तानी करने वाले संजू सैमसन चेन्नई चले गए जबकि स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान रॉयल्स आ गए। इस ट्रेड डील को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। हालांकि, अब चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उस वीडियो में संजू सैमसन को चेन्नई की आइकॉनिक येलो जर्सी में देखा जा सकता है।
11 नंबर की जर्सी पहनेंगे संजू सैमसन
सीएसके द्वारा जारी की गई वीडियो में संजू सैमसन 11 नंबर की जर्सी पहने हुए नजर आए हैं। ऐसे में इससे साफ हो गया कि संजू आईपीएल 2026 में 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे। राजस्थान रॉयल्स के लिए भी सैमसन इसी नंबर की जर्सी पहनते थे। हालांकि, भारतीय टीम के लिए सैमसन 9 नंबर की जर्सी पहनते हैं। भारत के लिए 11 नंबर की जर्सी मोहम्मद शमी पहनते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी नहीं करेंगे सैमसन
सैमसन पिछले पाxच सीजन से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे थे। लेकिन वह सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में कप्तानी नहीं करेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बात की पुष्टि की है कि रुतुराज गायकवाड़ ही टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। रुतुराज 2024 में एमएस धोनी की जगह कप्तान बने थे।पिछले सीजन में जब रुतुराज सीजन के बीच में चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे तो धोनी ने फिर से कप्तानी संभाली थी। हालांकि, अब सीएसके ने यह साफ कर दिया है कि सैमसन और धोनी दोनों के टीम में होने के बावजूद गायकवाड़ गी आगमी आईपीएल सीजन में चेन्नई की कप्तानी करेंगे।
31 साल के संजू सैमसन ने अब तक आईपीएल में कुल 177 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 139.1 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4704 रन बनाए हैं। सैमसन ने आईपीएल में 3 शतक और 26 अर्धशतक भी लगाए हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…