ये कैसी कप्तानी है... अपने घरेलू मैदान की विकेट ही नहीं समझ पाए ऋषभ पंत, हार के बाद बहाना तो सुनिए
Updated on
02-04-2025 12:53 PM
लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ आठ विकेट की करारी हार के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम ने पर्याप्त रन नहीं बनाए। सुपर जायंट्स के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह की 34 गेंद में तीन छक्कों और नौ चौकों से 69 रन की पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (52 रन, 30 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 84 रन की साझेदारी की बदौलत 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाकर जीत हासिल की। अय्यर ने निहाल वढेरा (नाबाद 43, 25 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
सुपर जायंट्स ने इससे पहले निकोलस पूरन के 44 और आयुष बडोनी के 41 रन की बदौलत सात विकेट पर 171 रन बनाए। बडोनी ने डेथ ओवरों में अब्दुल समद (27) के साथ छठे विकेट के लिए सिर्फ 21 गेंद में 47 रन जोड़कर टीम का स्कोर 170 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
टीम की हार पर क्या बोले ऋषभ पंत?
ऋषभ पंत ने कहा कि उनकी टीम ने 20 से 25 रन कम बनाए। पंत ने मैच के बाद कहा, ‘यह काफी नहीं था, हम 20-25 रन पीछे रह गए। यह खेल का एक हिस्सा है - हमारा पहला घरेलू मैच था इसलिए अब भी परिस्थितियों का आकलन कर रहे हैं। जब आप शुरुआती विकेट खो देते हैं तो यह हमेशा मुश्किल होता है। आप हर चीज को नियंत्रित नहीं कर सकते लेकिन प्रत्येक खिलाड़ी मैच को आगे ले जाने की कोशिश कर रहा था।’
विकेट ही नहीं समझ पाए पंत
ऋषभ पंत की बातों से लगा कि वह अपने घरेलू मैदान की विकेट ही नहीं समझ पाए। उन्होंने कहा, ‘हमारा विचार धीमा विकेट लेने का था क्योंकि हमें लगा कि यह घरेलू मैच है, गेंद थोड़ा रुककर आएगी। हमने काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हम इससे सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे। निश्चित रूप से बहुत सारी सकारात्मक चीजें हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में अब भी टीम को बहुत सी चीजों का पता लगाना है और उम्मीद है कि यह हमारे लिए अच्छा होगा।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…