भारत से हमेशा हारने का ये कैसा बहाना रोहित सेना के लिए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने चेतावनी भी की जारी
Updated on
05-08-2023 02:36 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान को भारत के खिलाफ लगातार 12 वर्ल्ड कप मुकाबलों में हार मिली थी। 2021 में जाकर 1992 में शुरू हुआ सिलसिला खत्म हुआ। टी20 विश्व कप में दुबई के मैदान पर पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने 152 रनों की साझेदारी बनाकर भारत के खिलाफ विश्व कप में पहली जीत दिलाई। हालांकि 2022 टी20 विश्व कप में एक बार फिर भारत को जीत मिली। अब वनडे विश्व कप 2023 में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस ने कहा है कि भारत के खिलाफ मैच में दबाव कभी परेशानी नहीं रही है। उनका मानना है कि पाकिस्तान चोक कर जाती थी।
वकार यूनुस ने क्या-क्या कहा
क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने कहा, 'हमारे समय में, दबाव इतनी बड़ी चिंता का विषय नहीं था जितना कि अभी लगता है। आप जितना कम टीम के खिलाफ खेलते हैं, वह भी एक बड़ी टीम के खिलाफ, इसलिए जब भी आप उनके साथ खेलेंगे, खासकर अगर वह पाकिस्तान हो और भारत, दबाव बहुत अधिक और तीन गुना होगा। शायद हमारे समय में, यह तुलनात्मक रूप से कम था क्योंकि हम अपने शुरुआती दिनों में बहुत क्रिकेट खेलते थे।'
वकार ने आगे कहा- हम विश्व कप में भारत के खिलाफ चोक कर देते थे। फिर भी, जैसा कि मैंने कहा इन दिनों खिलाड़ी दबाव कोबेहतर ढंग से संभाल रहे हैं। हमारे पास मैच विनर्स है, वे हमें जिताएंगे।'
कौन होगा पाकिस्तान का मैच विनर?
पाकिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की टीम एशिया कप या आईसीसी के इवेंट में ही खेलती है। 2003 विश्व कप में पाकिस्तान के कप्तान रहे वकार यूनुस वकार ने स्वीकार किया कि बाबर की अगुवाई वाली टीम ने दबाव से निपटने में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार गेम-चेंजर्स के नाम भी बताए जो आगामी विश्व कप में पाकिस्तान के लिए स्टार बन सकते हैं।
उन्होंने कहा- हमारे पास मैच विनर खिलाड़ी हैं। ऐसे खिलाड़ी हैं जो आपको अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं, जिनमें बाबर भी शामिल है। शाहीन-फखर चमत्कार कर सकते हैं। हमने इमाम को शानदार पारियां खेलते देखा है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…