रोनाल्डो-मेसी जो नहीं कर सके वो इस खिलाड़ी ने दिखाया, पहले ही मैच में रचा इतिहास
Updated on
21-11-2022 04:49 PM
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में मेजबान कतर को इक्वाडोर ने 2-0 से हरा दिया। मेजबान के तौर पर फीफा वर्ल्ड कप का पहला मैच हारने वाला देश भी बना कतर। दोहा के अल बायत स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों गोल इक्वाडोर के फॉरवर्ड एनर बेलेंसिया ने किए। दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले में कतर ने इक्वाडोर को शिकस्त दी थी।
घरेलू मैदान पर अपने दर्शकों के बीच कतर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन खेल के 16वें मिनट में उसको पहला झटका तब लगा जब इक्वाडोर को पेनल्टी मिली। वेलेंसिया ने इस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की। इसके साथ ही वह इक्वाडोर की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। आधे समय तक के खेल में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर दिखी।
दोनों ओर से कुछ मौके बने लेकिन खेल का दूसरा गोल भी वेलेंसिया के जरिए आया। उन्होंने 31वें मिनट में इक्वाडोर के लिए दूसरा गोल दागा और कतर पर काफी प्रेशर बना दिया। चतुर कोच फेलिक्स सांचेज ने टचलाइन के पास से लगातार हिदायतें दीं, लेकिन मेजबान कतर की कोशिशों का नतीजा नहीं निकला। मेजबान टीम के पास इस मैच को जीतने का अच्छा मौका था क्योंकि आगे उसका सामना नीदरलैंड्स और सेनेगल से होना और इन टीमों के खिलाफ उसका खाता खुलना मुश्किल लगता है।
बने ये दो वर्ल्ड रिकॉर्ड एनर बेलेंसिया ने टीम के लिए लगातार 5 गोल दागे हैं। साउथ अमेरिकी देश के लिए वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा इक्वाडोर ने कतर को हराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। मेजबान को ओपनिंग मुकाबले में हराने वाली इक्वाडोर पहली टीम है।
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…