Select Date:

हिंदुओं के लिए जो करते हैं उसका नहीं होता प्रचार, बदनाम हो रहा बांग्लादेश

Updated on 19-10-2022 05:54 PM

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने देश के हिंदू समुदाय से कहा है कि वे खुद को अल्पसंख्यक न समझें। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में सभी लोग अपने धर्म से इतर समान अधिकार रखते हैं। उन्होंने हिंदू समुदाय का जिक्र करते हुए कहा कि आप लोगों के पास भी उतने ही अधिकार हैं, जितने मेरे पास हैं। ढाका के ढाकेश्वरी मंदिर की ओर से आयोजित एक वर्चुअल इवेंट में हिस्सा लेते हुए शेख हसीना ने यह बात कही। उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि सभी धर्मों के लोग समान अधिकारों के साथ रहें। यदि आप देश के नागरिक हैं तो फिर आपके अधिकार समान हैं। आपके पास वही अधिकार हैं, जो मेरे पास हैं।'

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए शेख हसीना ने कहा कि आप लोग खुद को कमतर न समझें। उन्होंने कहा कि यदि देश के सभी लोग इसी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो फिर किसी भी धर्म के खराब लोग सद्भाव को खराब नहीं कर सकेंगे। हमें यह भरोसा रखना होगा और एकता के साथ आगे बढ़ना होगा। हालांकि उन्होंने हिंदुओं के एक वर्ग की निंदा भी की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं, जो यह दिखाना चाहते हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत बहुत खराब है। शेख हसीना ने कहा, 'मैं एक बात बहुत दुख के साथ कहना चाहती हूं कि देश में जब भी कोई घटना होती है तो कुछ लोग देश और विदेश में यह फैलाने की कोशिश करते हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत खराब है और उनके पास कोई अधिकार नहीं हैं।'

उन्होंने कहा कि देश में कोई भी घटना होती है तो सरकार उस पर तत्काल ऐक्शन लेती है। शेख हसीना ने कहा, 'सरकार ऐक्शन लेती है, लेकिन इसके बाद भी यह प्रचारित किया जाता है कि यहां हिंदुओं के पास कोई अधिकार नहीं हैं। लेकिन सरकार की ओऱ से जो ऐक्शन लिया जाता है, उस पर कोई बात नहीं होती।' उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा भी हुआ है कि जब ऐक्शन लिया गया तो मंदिर की रक्षा करते हुए पुलिस फायरिंग में मुस्लिम मारे गए। ऐसी भी घटनाएं इस देश में हुई हैं। उन्होंने कहा कि ढाका में दुर्गा पूजा के पंडाल पश्चिम बंगाल या कोलकाता से भी ज्यादा हैं। यहां दुर्गा पूजा बड़े पैमाने पर मनाई जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.